{"_id":"6452b2f5a286ac2d920ae616","slug":"poet-kumar-vishwas-visited-sri-krishnas-birthplace-and-dwarkadhish-mathura-news-c-29-1-mtr1016-69034-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कवि कुमार विश्वास ने किए श्रीकृष्ण जन्मस्थान व द्वारिकाधीश के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कवि कुमार विश्वास ने किए श्रीकृष्ण जन्मस्थान व द्वारिकाधीश के दर्शन
Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Thu, 04 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय कवि कुमार विश्वास ने परिवार के साथ बुधवार को श्रीकृष्ण जन्मस्थान और ठा. द्वारिकाधीश मंदिर के दर्शन कर पुण्य लाभ कमाया।
कवि कुमार विश्वास शाम को करीब पांच बजे पत्नी और पुत्री के साथ श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने जन्मस्थान के बारे में जानकारी ली। श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव कपिल शर्मा से उनकी करीब एक घंटे तक आध्यात्मिक चर्चा हुई।
वहीं वह ठा. द्वारिकाधीश मंदिर में भी परिवार के साथ पहुंचे। यहां विधि प्रभारी राकेश तिवारी एड. ने उन्हें दर्शन कराए। मंदिर के इतिहास से परिचित कराया। राकेश तिवारी एड., मंदिर के अधिकारी अशोक कुमार शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, ब्रजेश चतुर्वेदी ने कवि कुमार विश्वास सहित परिवार का पटुका पहनाकर स्वागत करते हुए प्रसाद दिया।