फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PM will talk about Braj Holi and world famous Dauji huranga

'मन की बात': ब्रज की होली और विश्व प्रसिद्ध दाऊजी के हुरंगा पर PM करेंगे बात, पारंपरिक वेशभूषा में दिखेंगे लोग

Sat, 25 Feb 2023 07:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 25 Feb 2023 07:01 PM IST
सार

26 फरवरी को होने वाला 'मन की बात' कार्यक्रम मथुरा के लिए विशेष होने वाला है। पीएम अपने इस कार्यक्रम में बृज की होली और विश्व प्रसिद्ध दाऊजी के हुरंगा पर बात करेंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।  
 

विज्ञापन
PM will talk about Braj Holi and world famous Dauji huranga
Man ki baat - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस बार का यह कार्यक्रम मथुरा के लिए विशेष होगा। इस बार प्रधानमंत्री ब्रज के होली महोत्सव पर मन की बात करेंगे। इसमें विशेष रूप से ब्रज के होली महोत्सव एवं विश्व प्रसिद्ध दाऊजी के हुरंगा पर पीएम रविवार को बात करेंगे। इसके लिए सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। 

विज्ञापन


भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में विचार-विमर्श कर दिशानिर्देश दिए। मंदिर रिसीवर आरके पांडेय, भागवत प्रवक्ता मृदुलकांत शास्त्री, थानाध्यक्ष संजय त्यागी ने तैयारियों को लेकर निरीक्षण किया। बलदेववासियों से मन की बात में विश्व प्रसिद्ध दाऊजी के हुरंगा पर विशेष बात होगी। 

विज्ञापन

एलईडी लगाकर कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था

इसको लेकर बलदेव के दाऊजी मंदिर में तैयारियां चल रही हैं। लोगों में जोश व उत्साह देखा जा रहा है। इस अवसर पर सेवायत पांडेय समाज के लोग परंपरागत वेशभूषा बगलबंदी व धोती में सजे-धजे नजर आएंगे। इसके लिए भागवत भवन में 500 लोगों के बैठने व एलईडी लगाकर कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हुरंगा की समस्त जानकारी प्रदान करेंगे पीएम

मंदिर रिसीवर ने बताया सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रसारण होगा। इसके लिए दो नाम चयनित कर लिए हैं। इनमें हलधर शोध संस्थान निदेशक डॉ. घनश्याम पांडेय व रिसीवर आरके पांडेय जो हुरंगा के संबंध में प्रश्नों के जवाब व हुरंगा की समस्त जानकारी प्रदान करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed