फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PM Vishwakarma Yojana receives 13 times more applications than target

Mathura News: पीएम विश्वकर्मा योजना में लक्ष्य से 13 गुना ज्यादा आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana receives 13 times more applications than target
मथुरा। प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना का लाभ पाने के लिए आवेदकों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हाल यह है कि 6 माह में ही तय लक्ष्य से 13 गुना से अ धिक आवेदन आ चुके हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक आवेदनों की बढ़ती संख्या देखकर सरकार की ओर से लक्ष्य बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन


17 सितंबर 2023 को प्रधानमंत्री की ओर से पीएम विश्वकर्मा योजना लागू की गई थी। चालू वित्तीय वर्ष 2024- 25 में केंद्र सरकार से उद्योग विभाग को 1500 पात्रों का लाभ देने का लक्ष्य जारी किया है। योजना के तहत अब तक करीब 20 हजार लोगों के आवेदन आ चुके हैं। योजना में 18 व्यवसायों में काम करने वाले कारीगरों और शिल्पकारों को शामिल किया गया है। जिसमें सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, पत्थर तोड़ने वाला, मोची, बढ़ई, नाव निर्माता, शस्त्रकार, लोहार, हथौड़ा और औजार निर्माता, ताला बनाने वाले समेत अन्य हैं।
विज्ञापन



इन स्तरों पर आवेदनों की होती है जांच
ग्रामीण क्षेत्र के लोग ग्राम प्रधान और नगरीय क्षेत्र में रहने वाले लोग निकायों में आवेदन करते हैं। पहले चरण में प्रधान आवेदनों को बीडीओ के पास भेजते हैं। दूसरे चरण में आवेदन उद्योग विभाग के पास पहुंचते है। इसके बाद केंद्र सरकार को भेजे जाते हैं। पात्र और अपात्र का अंतिम निर्णय वहीं से लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण के बाद मिलता है एक लाख का लोन
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में चयनित होने के बाद पात्रों को संबंधित ट्रेड की टूलकिट वितरित की जाती है। पहली बार पांच प्रतिशत ब्याज की दर पर एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है। 18 माह में लोन की अदायगी कर देने पर पात्र को 30 माह के लिए दो लाख का ऋण दिया जाता है, जिससे रोजगार करने में आर्थिक तौर पर उन्हें मजबूती मिल सके।

18 हजार आवेदन निरस्त
बीडीओ और ईओ की ओर से उद्योग विभाग के पास 20 हजार आवेदन भेजे गए थे। विभाग ने ये आवेदन केंद्र सरकार के एमएसएमई विभाग में भेज दिए। इसमें से 18200 आवेदनों को अलग-अलग वजहों से निरस्त कर दिया गया है। वहीं 1800 आवेदनों को स्वीकृत मिली है। इसके बाद एक सप्ताह का प्रशिक्षण होगा।


प्रधानमंत्री विश्वकर्मा में 18 ट्रेड के तहत पात्रों को लाभ दिया जाता है। अब तक लक्ष्य से 13 गुना ज्यादा आवेदन मिल चुके हैं। बदली स्थिति को देखते हुए संभावना है कि ज्यादा से ज्यादा पात्रों को लाभ देने के लिए लक्ष्य बढ़ाया जा सकता है।
- रामेंद्र कुमार, उपायुक्त उद्योग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed