फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PM talks about Braj Holi and Dauji Huranga in Mann Ki Baat programme

'मन की बात': ब्रज की होली और दाऊजी के हुरंगा पर PM ने की बात, पारंपरिक बगलबंदी व धोती में सज-धजकर पहुंचे लोग

Sun, 26 Feb 2023 02:59 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 26 Feb 2023 02:59 PM IST
सार

मथुरा में प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का विशेष आयोजन किया गया। इस बार के कार्यक्रम में पीएम ने ब्रज की होली और विश्व प्रसिद्ध दाऊजी के हुरंगा पर बात की। इस मौके पर लोग पारंपरिक वेशभूषा पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुए। 

 

विज्ञापन
PM talks about Braj Holi and Dauji Huranga in Mann Ki Baat programme
मन की बात कार्यक्रम सुनते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम का विशेष आयोजन हुआ। रविवार को प्रसारित यह कार्यक्रम मथुरा के लिए विशेष रहा। प्रधानमंत्री ने ब्रज के होली महोत्सव और विश्व प्रसिद्ध दाऊ जी के हुरंगा पर बात की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। सभी लोग पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए। 

विज्ञापन

महिला एवं पुरुष परंपरागत वेशभूषा में पहुंचे

बलदेव स्थित श्री दाऊजी मंदिर में 'मन की बात' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष मधु शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, एमएलसी व सेवायत पांडेय समाज के गणमान्य नागरिक, महिला एवं पुरुष सभी परंपरागत वेशभूषा में पहुंचे। पीएम के 'मन की बात' सुनने के लिए भारी संख्या में लोग एकत्र हुए। विश्व प्रसिद्ध दाऊजी हुरंगा पर चर्चा सुनने को पूरा पांडाल खचाखच भरा रहा।  

विज्ञापन

500 लोगों के बैठने की रही व्यवस्था

PM talks about Braj Holi and Dauji Huranga in Mann Ki Baat programme
पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
इससे पहले कार्यक्रम के आयोजन को बलदेव स्थित दाऊजी मंदिर में तैयारियां पूरी की गईं। इसे लेकर लोगों में जोश व उत्साह देखा रहा। रविवार को कार्यक्रम में सेवायत पांडेय समाज के लोगों सहित बड़ी संख्या में लोग परंपरागत वेशभूषा बगलबंदी व धोती में सज-धजकर पहुंचे। भागवत भवन में 500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। साथ ही एलईडी लगाकर कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था भी रही। 

कार्यकम में पूरा हाल खचाखच भरा रहा

PM talks about Braj Holi and Dauji Huranga in Mann Ki Baat programme
मन की बात में दिखा होली का रंग - फोटो : अमर उजाला
कार्यकम में पूरा हाल खचाखच भरा रहा। मंदिर रिसीवर ने बताया सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक इसका प्रसारण किया गया। इसके लिए दो नाम चयनित किए गए थे। इनमें हलधर शोध संस्थान निदेशक डॉ. घनश्याम पांडेय व रिसीवर आरके पांडेय शामिल थे। इन्होंने हुरंगा के संबंध में प्रश्नों के जवाब व हुरंगा की समस्त जानकारी प्रदान दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed