{"_id":"678e9607eab80d5a040314bf","slug":"pm-shri-schools-will-be-affiliated-to-secondary-and-higher-institutions-mathura-news-c-369-1-mt11007-123993-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: माध्यमिक और उच्च संस्थानों से संबद्ध होंगे पीएमश्री विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: माध्यमिक और उच्च संस्थानों से संबद्ध होंगे पीएमश्री विद्यालय
विज्ञापन
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ अन्य शैक्षिक गतिविधियों में हिस्सा दिलाने के लिए विभाग की ओर से हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। पहले चरण में इसकी शुरुआत पीएमश्री कंपोजिट विद्यालयों से होगी। इसके लिए जिले के 10 पीएमश्री विद्यालयों को आसपास के माध्यमिक विद्यालयों व उच्च संस्थानों से संबद्ध किया जाएगा। यहां होने वाली गतिविधियों के क्रियान्वयन के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाना है।
जिले के 16 पीएमश्री विद्यालय हैं। इन विद्यालयों को पीएमश्री का दर्जा तो मिला लेकिन इसके बाद भी यहां के माहौल एवं शिक्षण व्यवस्था में कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा। इसे देखते हुए इन विद्यालयों को पास के मान्यता प्राप्त अशासकीय विद्यालय, उच्च शिक्षण संस्थान या विद्यालयों के साथ संबद्ध किया जाएगा, ताकि परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को अकादमिक और विचारों, दृष्टिकोणों, शिक्षण विधियों, तकनीकी की पहचान और सर्वश्रेष्ठ प्रथाओं को साझा करने का अवसर मिल सके। इससे बच्चों और शिक्षकों के बीच बेहतर संवाद, विचारों के आदान-प्रदान से क्षमता संवर्द्धन और समन्वित कार्य संस्कृति का विकास होगा।
ये होंगे लाभ
बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि इस साझेदारी से विद्यालयों की ओर से दूसरे विद्यालय के पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल के मैदान और प्रौद्योगिकी डिजिटल सुविधाओं का उपयोग आपसी सामंजस्य से किया जा सकेगा। कला, विज्ञान प्रदर्शनी, टीएलएम मेला, खेल गतिविधियों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संयुक्त आयोजन किया जाएगा।