{"_id":"6929ff57da8da024ea0263b2","slug":"pm-narendra-modis-wife-jashodaben-visited-the-shri-krishna-janmabhoomi-mathura-news-c-369-1-mt11002-139096-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पीएम नरेंद्र मोदी की पत्नी जशोदाबेन ने किए श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन
Sat, 29 Nov 2025 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 01:30 AM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन शुक्रवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंची। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन किए।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पत्नी यशोदा बैन के साथ खड़े श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के पदाधिका
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी की धर्मपत्नी जशोदाबेन शुक्रवार को मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंची। यहां उन्होंने ठाकुर जी के दर्शन किए। प्रबंध समिति के जनसंपर्क प्रभारी विजय बहादुर सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम को जशोदा बेन अपने परिजन के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि पहुंचीं। यहां उन्होंने मंदिर में दर्शन किए।
पूजाचार्यों ने मंगलाचरण कर पुष्पांजलि अर्पित कराने के बाद उन्हें चुनरी और प्रसाद दिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधन की प्रशंसा की और पुन: आने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, प्रबंधक राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
पूजाचार्यों ने मंगलाचरण कर पुष्पांजलि अर्पित कराने के बाद उन्हें चुनरी और प्रसाद दिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर प्रबंधन की प्रशंसा की और पुन: आने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रबंध समिति के सदस्य गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, प्रबंधक राजेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन