फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   PM Modi can visit Banke Bihari for first time during Mathura tour

वृंदावन: पीएम मोदी पहली बार करेंगे बांकेबिहारी के दर्शन, देव उत्थान एकादशी पर लाखों भक्त लगाएंगे परिक्रमा

Sat, 18 Nov 2023 09:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 18 Nov 2023 09:26 PM IST
सार

मथुरा दौरे के दौरान पीएम मोदी पहली बार वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन कर सकते हैं। इसी दिन देव उत्थान एकादशी पड़ने पर लाखों भक्त परिक्रमा लगाएंगे। 

विज्ञापन
PM Modi can visit Banke Bihari for first time during Mathura tour
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा शहर में धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में 23 नवंबर 2023 को ब्रज रज उत्सव आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आगमन प्रस्तावित है। मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार बांकेबिहारी के दर्शन करने आ सकते हैं। इससे पहले भी वृंदावन में वह दो बार आए लेकिन दर्शन नहीं किए। देव उत्थान एकादशी तिथि पर प्रधानमंत्री के वृंदावन आने पर मंदिर में भक्तों के प्रवेश पर रोक रहेगी। वहीं वृंदावन की परिक्रमा लगाने वाले लाखों श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करेंगे। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी 2019 को अक्षय पात्र फाउंडेशन में आयोजित कार्यक्रम में आए थे, लेकिन वह मंदिर नहीं आए। इससे पहले 22 अक्टूबर 2010 में वात्सल्य ग्राम में वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रताप शुक्ल शहीद संग्रहालय का उद्घाटन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी आए थे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mathura: चुनाव से पूर्व मोदी को सुहाती ब्रज की भूमि, बांके बिहारी का आशीर्वाद लेकर दे सकते हैं बड़ी सौगात
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा में आयोजित ब्रज रज उत्सव में शामिल होने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए आ सकते हैं। इस संभावना को देखते हुए प्रशासनिक और पुलिस आलाधिकारी सुरक्षा और सफाई व्यवस्था में जुटे हैं। खुफिया विभाग भी अलर्ट मोड में है। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करने के लिए 23 नवंबर को वृंदावन आ सकते हैं, हालांकि प्रधानमंत्री कार्यालय से वृंदावन आगमन का कार्यक्रम नहीं आया, लेकिन सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री रात में मथुरा में ही प्रवास कर सकते हैं। 


यह भी पढ़ेंः- Mathura: पटाखा बाजार अग्निकांड मामला, बच्ची और किशोर सहित तीन और ने तोड़ा दम; अब तक 10 लोगों की हो चुकी मौत

23 नवंबर को पीएम के प्रस्तावित मथुरा और वृंदावन दौरे वाले दिन देव उत्थान एकादशी होने पर लाखों श्रद्धालु तीन वन मथुरा, वृंदावन और छटीकरा की परिक्रमा और वृंदावन की परिक्रमा करते हैं साथ ही बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए भी भारी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। 

ऐसे में पीएम की सुरक्षा को देखते हुए मंदिर और उसके आसपास के इलाके को अभेद सुरक्षा चक्र में बदल दिया जाएगा परिक्रमा को भी पीएम के आवागमन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से रोका जा सकता है। यह प्रशासन और पुलिस के लिए टेड़ी खीर सबित हो सकता है। वहीं वर्ष के एक बड़े पर्व पर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था को भी बड़ी चोट पहुंचेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed