फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Plough the field deeply in summer and remove weeds

Mathura News: गर्मी में करें खेत की गहरी जुताई, दूर करें खर-पतवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 May 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Plough the field deeply in summer and remove weeds
मथुरा। जिले में गेहूं की कटाई लगभग पूरी हो चुकी है। इस समय किसानों के खेत खाली पड़े हैं। ऐसे में कृषि विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि गहरी जुताई कर लें। विशेषज्ञों ने बताया कि गर्मी में खेत की गहरी जुताई खरीफ के लिए फायदेमंद है बशर्ते कि यह तय समय पर हो।
विज्ञापन



जिला कृषि रक्षा अधिकारी सुबोध कुमार ने बताया कि गर्मी की जुताई से रबी या जायद की फसलों पर लगे हुए हानिकारक कीटों के अंडे या लार्वा, जो दरारों में छिपे होते हैं, मई-जूून की तेज धूप से नष्ट हो जाते हैं। इससे खेत कीट-पतंगों से सुरक्षित हो जाता है एवं अगली फसल में कीटों के प्रकोप की संभावना कम हो जाती है। साथ ही साथ खर-पतवार के बीज अधिक गहराई में पहुंच नहीं पाते है। उन्होंने कहा कि रबी या खरीफ फसलों में प्रयोग किए गए कीट और खर-पतवार नाशकों का असर जमीन में गहराई तक हो जाता है। गर्मी में जुताई कर देने से खेत में उनका प्रभाव खत्म हो जाता है।
विज्ञापन


जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने ने बताया कि शासन ने सहभागी फसल निगरानी और निदान प्रणाली (पीसीएसआरएस) नवीन प्रणाली शुरू की है। इसमें विभाग द्वारा दो मोबाइल नंबर 9452247111 एवं 9452257111 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर किसान अपना कृषक पंजीकरण नंबर अथवा अपना नाम, ग्राम का नाम, विकासखंड का नाम और फसल में लगने वाले कीट रोग का नाम, फोटो सहित व्हाट्सऐप के माध्यम से भेजकर 48 घंटे में समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed