फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pledged not to give up houses and temples for construction of corridor

Mathura News: कॉरिडोर निर्माण को मकान और मंदिर न देने की शपथ ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Pledged not to give up houses and temples for construction of corridor
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर सेवायत गोस्वामी परिवार की महिलाओं एवं स्थानीय लोगों ने मंगलवार को विरोध दर्ज कराया। उन्होंने मंदिर के मुख्य द्वार पर प्रस्तावित कॉरिडोर निर्माण के लिए हाथ उठाकर अपना मकान और मंदिर नहीं देने की शपथ ली। सभी ने एक स्वर में कहा कि सरकार दबाव डालकर सैकड़ों साल पुराने मंदिरों और मकानों को छीनना चाहती है।
विज्ञापन

पंडित सोहन लाल मिश्र ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि यदि कॉरिडोर बनता है तो श्रीबांकेबिहारी मंदिर के कोष से रकम दी जाएगी और बिहारीजी मंदिर के निमित्त ही रजिस्ट्री होगी तो फिर प्रशासन अपने नाम रजिस्ट्री कैसे करवा सकता है और कहां से धन दे रहा है। उन्होंने कॉरिडोर के लिए लोगों द्वारा की गई रजिस्टि्स्ट्रयों को अवैध करार दिया। राधा मिश्रा ने कहा कि प्रशासन जनता के बीच में भ्रम की स्थिति पैदा करके लोगों को दबाव में लेने की कोशिश कर रहा है। शशि पहलवान ने कहा कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करके सरकार मंदिर में भीड़ के दबाव को कम कर सकती है।
विज्ञापन

गोस्वामी परिवार से नीलम गोस्वामी ने कहा कि वह किसी कीमत पर अपने घर एवं मंदिर की रजिस्ट्री नहीं करेंगी। मौजूद लोगों ने एक स्वर में कहा कि हाईपावर्ड कमेटी में शामिल सदस्यों को पहले अपने घरों एवं मंदिर की रजिस्ट्री करनी चाहिए। गौरतलब है कि प्रशासन को अब तक 7 रजिस्ट्री कराने में सफलता मिल चुकी है, जिसमें 900 वर्ग मीटर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। विरोध प्रदर्शन के दौरान बृजेंद्र गोस्वामी, देव गोस्वामी, रेनू गोस्वामी, अलौकिक गोस्वामी, आकाश गोस्वामी, सोमनाथ गोस्वामी, रुक्मणि रमन गोस्वामी, दीपक पाराशर, गोविंद खंडेलवाल, वैभव सिद्ध आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed