फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pledge Yamuna Cleanliness Resounds Public Awareness

Mathura News: जन-जागरण शोभायात्रा में गूंजा यमुना स्वच्छता का संकल्प

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Pledge Yamuna Cleanliness Resounds Public Awareness
मथुरा। यमुना प्रदूषण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए मंगलवार को विश्राम घाट से निकली शोभायात्रा ने शहर में भ्रमण किया। शोभायात्रा में विभिन्न झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में यमुना स्वच्छता का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह यमुना महारानी के जन्मोत्सव पर होने वाले कार्यक्रम का शुभारंभ विश्राम घाट पर श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने यमुना पूजन करके किया। इसके बाद शाम को शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा का शुभारंभ भी परिषद के मुख्य संरक्षक महेश पाठक ने मुख्य डोले को रवाना करके किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यमुना जी को प्रदूषण मुक्त कराने का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और पूरे ब्रजमंडल को साथ लेकर इसे जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने बताया कि जन-जागरण के दौरान लोगों से सकारात्मक समर्थन मिला और सभी की भावना है कि यमुना जी को स्वच्छ एवं पवित्र बनाया जाए। उन्होंने विश्राम घाट के भव्य स्वरूप की आवश्यकता पर भी जोर दिया, जहां श्रद्धालु पूजन-अर्चन के लिए बड़ी संख्या में आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा में विभिन्न संस्थाओं के लोग बढ़-चढ़कर शामिल हुए और मां यमुना को स्वच्छ बनाने के नारे लगाते नजर आए। यात्रा में सबसे आगे दो घुड़सवारों के साथ भगवान श्री गणेश की आकर्षक झांकी रही। इसके साथ ही यमुना प्रदूषण को दर्शाती झांकी, श्रीनाथजी की मनमोहक प्रस्तुति और मां प्रकाश बैंड की मधुर धुनों के बीच पुष्पों से सुसज्जित मां यमुना जी का डोला मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा।

इस आयोजन को श्री मान मंदिर सेवा संस्थान (बरसाना), श्री वामन भगवान महोत्सव समिति, अखिल भारत हिंदू महासभा (चक्रपाणि ग्रुप), भगवान परशुराम शोभायात्रा समिति, गिरिराज महाराज कॉलेज के छात्र, प्राचीन योगमाया मंदिर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा, भारतीय किसान यूनियन (भानू) सहित अनेक संगठनों का समर्थन प्राप्त हुआ। कोटवन से संत जगतगुरु मौनी बाबा माधव दास महाराज, गोकुल से पंकज बाबा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed