फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Players will not have to sweat even after the game

Mathura News: खेल के बाद भी खिलाड़ियों को नहीं बहाना पड़ेगा पसीना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Players will not have to sweat even after the game
मथुरा। गणेशरा स्थित स्व़ मोहन पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल के बाद भी खिलाड़ियों को पसीना नहीं बहाना पड़ेगा। स्टेडियम की 64 बेड की डाॅरमेट्री (शयनकक्ष) को वातानुकूलित किए जाने की तैयारी है। इसके लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
विज्ञापन


जिला क्रीड़ा अधिकारी राकेश यादव ने बताया कि स्टेडियम में स्थानीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के ठहरने के लिए यहां पर 64 बेड की डाॅरमेट्री बनाई गई है। यहां रुकने वाले खिलाड़ी अक्सर इसकी शिकायत करते थे। खिलाड़ियों का कहना था कि गर्मी में खेलने के बाद डाॅरमेट्री में सोने पर बहुत गर्मी होती है। अब खिलाड़ियों की ये चिंता दूर होने वाली है। डाॅरमेट्री को वातानुकूलित किया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक श्रीकांत शर्मा ने अपनी निधि से इसे वातानुकूलित करने के लिए 25 लाख रुपये दिए हैं। इसके साथ ही विधायक निधि से ही स्टेडियम में एक ग्रास कटिंग मशीन दी गई है। अत्याधुनिक ग्रास कटिंग से विभिन्न आकार में बारीकी से सफाई के साथ घास की कटिंग की जा सकती है। जिला क्रीड़ा अधिकारी ने बताया कि डाॅरमेट्री में लगाने के लिए एसी आ चुके हैं। जल्द ही इन्हें लगा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed