{"_id":"697bb97bbf6394d82b05a5e0","slug":"players-faces-lit-up-after-receiving-leds-bicycles-fans-and-medals-mathura-news-c-412-1-mt21005-4703-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एलईडी, साइकिल, पंखा और मेडल पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एलईडी, साइकिल, पंखा और मेडल पाकर खिले खिलाड़ियों के चेहरे
विज्ञापन
गोवर्धन। श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय द्वारा आयोजित युवा प्रतिभा महोत्सव का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से हुआ। समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि रघुनाथ दास गोस्वामी, बाबा केशव दास, संत सोमदत्त दीक्षित, रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष कुंवर नरेंद्र सिंह, डायरेक्टर नंद किशोर शर्मा, मधु शर्मा ने किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि महंत केशव दास और संत सोमदत्त दीक्षित ने अपने आशीर्वचन में बृज की महिमा के भजन सुनाकर सबको मोहित कर दिया। विशिष्ट अतिथि कुंवर नरेंद्र सिंह ने कहा कि युवा प्रतिभा महोत्सव ग्रामीण क्षेत्र की छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने का माध्यम है।अतिथियों ने विजेता, उपविजेता खिलाड़ियों को ट्राफी, मेडल, सम्मान पत्र और नकद पुरस्कार बांटे। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में श्री मुरारी कुंज सरस्वती विद्या मंदिर गोवर्धन के छात्र देवेश सिंह ने प्रथम पुरुस्कार एलईडी टीवी, श्री रामसिंह इंटर कॉलेज राल के छात्र गोविंद ने द्वितीय पुरस्कार रेंजर साईकल, राधा माधव इंटर कॉलेज सतोहा की छात्रा पूजा शर्मा ने तृतीय पुरस्कार तूफान फैन प्राप्त किया। वहीं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में 121 सांत्वना पुरस्कार विभिन्न इंटर कॉलेजों के छात्र छात्राओं को वितरित किए गए।
प्राचार्य डॉक्टर अशोक कुमार शर्मा ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस अवसर पर राम मोहन लवानियां, हरिशंकर उपाध्याय, दिनेश यादव, दिनेश त्रिपाठी, प्रेमपाल सिंह, नरेंद्र सिंह रजावत, राकेश पचौरी उपस्थित रहे।