{"_id":"69b1bdd29ed1621caf03c987","slug":"played-holi-with-flowers-with-images-of-krishna-radha-mathura-news-c-369-1-mt11009-143585-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भक्तों ने श्रीकृष्ण-राधा के स्वरूपों संग खेली फूलों की होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भक्तों ने श्रीकृष्ण-राधा के स्वरूपों संग खेली फूलों की होली
विज्ञापन
मथुरा। विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को श्रीकृष्ण-राधा के स्वरूपों के साथ फूलों की होली खेली। इस दौरान भक्तों ने पुष्प वर्षा के बीच जश्न मनाकर होली का आनंद लिया। कृष्ण-राधा स्वरूप अपने भक्तों के साथ प्रेम और उल्लास के रंगों में सराबोर दिखे।
यह समारोह मसानी के पास परिणय गार्डन में आयोजित किया गया। पूर्व बृज प्रांत कार्यकारिणी, विभाग कार्यकारिणी और पूरे प्रांत की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने सामूहिक रूप से श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर ठाकुर केशवदेव के दर्शन किए। इसके बाद होली मिलन का शुभारंभ हुआ।
इस मौके पर विधायक श्रीकांत शर्मा, विहिप प्रांत अध्यक्ष कन्हैयालाल अग्रवाल, मुकेश, राजेश कुमार, राघवेंद्र सिंह, संत भैयाजी महाराज, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, गोरे दाऊजी, महंत प्रहलाद दास महाराज, रविकांत गर्ग और विहिप जिला अध्यक्ष गोकुलेश गौतम और रणवीर सिंह समेत अन्य मौजूद रहे।