{"_id":"69cc250517d9671ff8027d4b","slug":"pipes-worth-lakhs-stolen-from-jal-jeevan-mission-project-mathura-news-c-412-1-mt21008-6610-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जल जीवन मिशन के लाखों रुपये के पाइप चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जल जीवन मिशन के लाखों रुपये के पाइप चोरी
विज्ञापन
नौहझील। जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन परियोजना में बड़े स्तर पर अनियमितता और चोरी का मामला सामने आया है। एक कंपनी द्वारा पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा को दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि ठेकेदारों और उनके सहयोगियों ने मिलकर सैकड़ों मीटर पाइप चोरी कर लिए। चोरी हुए पाइपों की कीमत लाखों रुपये बताई गई है। कंपनी द्वारा तीन नामजद ठेकेदारों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस उपमहानिरीक्षक के आदेश पर नौहझील थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कंपनी की ओर से दी गई तहरीर में प्रदीप शर्मा ने बताया कि हमारी कंपनी एपको इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड को राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना जल जीवन मिशन के तहत मथुरा जिले में हर घर जल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने और टंकी निर्माण का काम कार्य मिला था। इस कार्य के लिए हमारी कंपनी ने सिस्टम फौजदार कंस्ट्रक्शन और हरिओम कंस्ट्रक्शन को लाइन बिछाने के लिए पाइप उपलब्ध कराया गया था। आरोप है कि इन फर्मों ने बड़ी मात्रा में लाखों रुपये के पाइप चोरी कर लिए।
शिकायत में बताया गया कि नौहझील क्षेत्र के ग्राम पारसौली में पहले डाली गई करीब 250 मीटर पाइप लाइन को खुदाई कर निकाल लिया गया। ग्राम गढ़सोली, विकास खंड बलदेव में भी 27 नग पाइप चोरी होने का मामला सामने आया। सीसीटीवी फुटेज में पाइप ले जाते ट्रैक्टर और जेसीबी मशीन की पहचान की गई, जिसके आधार पर एक ट्रैक्टर पाइप से भरा हुआ पकड़ा भी गया था।
विज्ञापन
हालांकि, आरोप है कि पकड़े गए ट्रैक्टर चालक और जेसीबी ऑपरेटर को ग्राम प्रधान व स्थानीय लोगों के सहयोग से पुलिस कस्टडी से छुड़ा लिया गया। दोनों व्यक्तियों ने कथित रूप से स्वीकार किया कि वे आरोपियों के निर्देश पर पाइप ले जा रहे थे। तहरीर में मुख्य आरोपी के रूप में विक्रम सिनसिनवार, सुंदर सिनसिनवार और हरिओम सिनसिनवार के नाम सामने आए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि ये सभी एक ही परिवार से जुड़े हैं और अलग-अलग फर्मों के नाम से कार्य कर रहे हैं। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि तीनों नामजदों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच पड़ताल जारी है।