फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pigeons under the protection of forest department, smugglers sent to jail

Mathura News: कबूतर वन विभाग के संरक्षण में, तस्कर भेजे गए जेल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Pigeons under the protection of forest department, smugglers sent to jail
मथुरा। गोल्डन टेंपल मेल से बरामद हुए 42 कबूतरों को सोमवार को जीआरपी टीम ने वन विभाग के सुपुर्द कर दिया। वहीं गिरफ्तार दोनों तस्करों को केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। अब जीआरपी दोनों तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष जीआरपी संदीप तोमर ने बताया कि बरामद कबूतरों को वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है। न्यायालय का आदेश होने तक कबूतर वन विभाग के संरक्षण में रहेंगे। आदेश मिलते ही कबूतरों को उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


जांच में सामने आया है कि दोनों कोच अटेंडेंट कबूतर तस्करी कर अच्छी खासी कमाई कर रहे थे। सुनील लोधी के संपर्क लुधियाना के कबूतर तस्करों से हैं। एक कबूतर की तस्करी के बदले में सुनील को 100 रुपये से अधिक मिलते थे। 42 कबूतरों की तस्करी के लिए 5 हजार में सौदा हुआ था। आरोपी सुनील और अनुराग चौहान का आधा-आधा हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक दोनों को 20 कबूतरों की खेप मथुरा में देनी थी। अन्य कबूतरों को रतलाम और बड़ोदरा ले जाना था। इसके पहले ही आरपीएफ और जीआरपी की टीमों ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

सूत्राें के अनुसार, एसी कोच में आरपीएफ ने शराब तस्करी की सूचना पर छापा मारा था। हालांकि कार्टन के अंदर से कबूतर बरामद हुए। चर्चा यह भी है कि सुनील पूर्व में भी कबूतर की तस्करी कर चुका है।



वर्ष 2022 में भी पकड़ी गई थी कबूतर की तस्करी

कबूतरों की तस्करी का यह पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी वर्ष 2022 में जंक्शन जीआरपी ने एक कबूतर तस्कर बलिया निवासी धर्मेंद्र कुमार यादव को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 46 प्रतिबंधित नस्ल के कबूतर बरामद हुए थे।




शौकीनों के बीच काफी महंगा बिकता है सफेद कबूतर

कबूतर पालने वाले शौकीनों को सफेद कबूतर बेहद पसंद आता है। जानकार बताते हैं कि सफेद कबूतर खरीदने के लिए शौकीन अच्छी खासी कीमत अदा करने को तैयार रहते हैं। सफेद कबूतरों को शांति का प्रतीक माना जाता है। कहा यह भी जाता है कि जिस घर में सफेद कबूतर रहते हैं। वहां माता महालक्ष्मी का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed