{"_id":"68b535d2f48b3b9f2c0f85d7","slug":"pickup-truck-carrying-devotees-going-for-ganga-bath-collided-with-a-woman-dozen-injured-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से भिड़ी, महिला की मौत; दर्जनभर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: गंगा स्नान को जा रहे श्रद्धालुओं की पिकअप ट्रक से भिड़ी, महिला की मौत; दर्जनभर घायल
Mon, 01 Sep 2025 11:27 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:27 AM IST
सार
मथुरा के राया क्षेत्र में रविवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी पिकअप ट्रक से टकरा गई। हादसे में राजस्थान की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मथुरा के थाना राया अंतर्गत गांव हुलु के समीप बरेली हाईवे पर रविवार देर रात श्रद्धालुओं से भरी पिकअप पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में राजस्थान की एक महिला श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि दर्जनभर लोग घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
ये हादसा रविवार रात करीब ढाई बजे हुआ। महमदपुर, रूदावल और भरतपुर से लगभग डेढ़ दर्जन श्रद्धालु गंगा स्नान करने पिकअप गाड़ी से सोरों जा रहे थे। इसी दौरान गांव हुलु के पास हादसा हो गया। टक्कर के बाद पिकअप सवारों में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भिजवाया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राया अजय कौशल ने बताया कि मृत महिला के अलावा घायलों में मोमा, भोलू, ममता, करीना, बृहमा, मुकेश, राजकुमारी, रामसिंह, खेमचंद, देवीचंद, ओमवती, विमलेश, सुनीता सिंह, प्रेमवती और दिलाकुश शामिल हैं। हादसे के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।