फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Photo: Team inspecting the bio gas plant

Mathura News: बायो गैस प्लांट में रिसाव, लखनऊ से पहुंची टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Photo: Team inspecting the bio gas plant
मांट (मथुरा)। ग्राम पंचायत ऊधर में 28 लाख की लागत से वर्ष 2021-22 में बना बायो गैस प्लांट शुरू होने से पहले ही रिसाव हो गया। शिकायत के बाद लखनऊ से टीम पहुंची और प्लांट की जांच की।
विज्ञापन


ऊधर में शासन ने विशेष ग्रांट से 28 लाख छह हजार की लागत से बायो गैस प्लांट बनवाया गया था। सूत्रों के अनुसार, गोबर न मिलने के कारण प्लांट का शुभारंभ नहीं हो सका। इससे पूर्व ही प्लांट में रिसाव हो गया और उसमें पानी भर गया। अफसरों की सूचना पर लखनऊ में पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से की। इसके बाद प्लांट का निरीक्षण करने के लिए लखनऊ से उमाकांत पांडे पंचायत राज मुख्यालय, ओमप्रकाश मणि त्रिपाठी स्टेट कंसल्टेंट स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण आदि पहुंचे। प्लांट को खुदवाया कर जांच की। रिपोर्ट अधिकारियों को प्रेषित करने की बात कही। ग्राम प्रधान अशोक चौधरी, ग्राम पंचायत सचिव हरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्लांट की जांच के लिए राज्य स्तरीय टीम आई है। इसके लिए पूर्व में पत्र लिखा गया था। टीम शासन को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed