फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   philmee stail mein golee maarane vaale 25-25 hajaar ke do inaamee giraphtaar

मथुरा न्यूज: 25 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार, पुलिस टीम पर किए फायर; फिर भी न भाग सके

Fri, 17 Jan 2025 12:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jan 2025 12:16 PM IST
सार

मथुरा पुलिस ने 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर भी किए, लेकिन इसके बाद भी वे पुलिस के घेरे को तोड़ नहीं सके। 
 

विज्ञापन
philmee stail mein golee maarane vaale 25-25 hajaar ke do inaamee giraphtaar
मथुरा। घायल बदमाश अरुण उर्फ अन्ना को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : mathura

विस्तार

मथुरा के थाना जमुनापार और स्वाट टीम ने बुधवार रात 25-25 हजार के दो इनामी बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में कोर्ट में पेश किया। यहां से दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि 4 दिसंबर 2024 को सिद्धार्थ नगर ठेरूआ निवासी बाबू चौधरी पर बाइक सवारों ने फायरिंग की थी। इसमें वह बाल-बाल बच गए। बाबू चौधरी ने थाना क्षेत्र के ही सिद्धार्थ नगर निवासी धर्मेंद्र उर्फ धर्मू, किनारई निवासी अरुण उर्फ अन्ना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एक जनवरी 2025 को बाबू चौधरी के पिता जगदीश पर फिल्मी स्टाइल में फायरिंग की। फायरिंग में जगदीश के कंधे में गोली लगी और घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में भी दोनों को नामजद किया।
विज्ञापन


दोनों हमलावरों की गिरफ्तारी का पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने दोनों हमलावरों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। बुधवार रात दोनों हमलावरों के क्षेत्र में होने की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल और स्वाट टीम प्रभारी अभय कुमार शर्मा ने टीम के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे अंडरपास से गांव नगला फार्म जाने वाले रास्ते पर घेर लिया। पुलिस को देख बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। इनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई बाइक, दो तमंचा कारतूस बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्मेंद्र पर नौ और अरुण पर तीन मुकदमे हैं दर्ज
थाना प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार दोनों शातिर बदमाश हैं। धर्मेंद्र के ऊपर जमुनापार थाने में आठ और शेरगढ़ थाने में एक मुकदमा दर्ज है। वहीं अरुण उर्फ अन्ना के ऊपर जमुनापार थाने में तीन मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed