फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People travelling in eco-rickshaw were going to Bateshwar to organise Akhand Ramayan Paath and Bhandara

Mathura News: बटेश्वर में अखंड रामायण पाठ और भंडारा कराने जा रहे थे ईको सवार लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
People travelling in eco-rickshaw were going to Bateshwar to organise Akhand Ramayan Paath and Bhandara
मथुरा। हादसे में घायल युवती अस्पताल में भर्ती। - फोटो : mathura
बलदेव (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार की रात नींद की झपकी आने के कारण चालक ने ईको कार आगे चल रहे किसी वाहन में घुसा दी। दुर्घटना में पिता-पुत्र, भांजे समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जबकि मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। ईको कार सवार बटेश्वर मेले में अखंड रामायण का पाठ और भंडारा कराने के लिए जा रहे थे। सूचना पर डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात 3.30 बजे के करीब यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन (140) सराय सलवाहन के पास ईको कार पीछे से किसी वाहन में घुस गई। इसमें आगरा के थाना बाह निवासी धर्मवीर, उनके पुत्र रोहित, आर्यन, भांजे पारस उर्फ पार्थ, दलवीर, बेटे के मित्र दुष्यंत की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि धर्मवीर की पत्नी सोहनी और पायल गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

धर्मवीर के भाई राकेश ने बताया कि सभी लोग बटेश्वर मेले में शामिल होने जा रहे थे। उनका भाई धर्मवीर पिछले आठ साल से सावन के दूसरे सोमवार को बटेश्वर मेले में भंडारा करते थे। शुक्रवार को सभी लोग ईको में सवार होकर बटेश्वर मेले में शामिल होने के लिए निकले थे। उन्होंने बताया कि रविवार को मेले में अखंड रामायण का पाठ कराना था। अखंड रामायण का पाठ खत्म होने के बाद सोमवार को भंडारा होना था। मेले में शामिल होने से पहले ही हादसा हो गया। धर्मवीर चार भाइयों में तीसरे नंबर का थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



शादी विवाह में हलवाई का कार्य करते थे धर्मवीर
दुर्घटना में मृतक धर्मवीर दिल्ली में हलवाई का कार्य करते थे। दिल्ली के समयपुर में मां भगवती स्वीट सेंटर एवं कैटर्स के नाम से दुकान है। दुकान को रोहित संभालता था, जबकि धर्मवीर, आर्यन, भांजे पारस उर्फ पार्थ, दलवीर सभी हलवाई के कार्य में उनकी मदद करते थे। शादी विवाह में खाना बनाने का पूरा ठेका लेते हैं। पिछले 15 साल से दिल्ली में रहकर मुश्किल से धंधा जमाया था। दुर्घटना में धर्मवीर के दो पुत्र थे और दुर्घटना में दोनों की मौत हो गई। परिवार में मात्र पत्नी सोहनी और बेटी पायल ही बचे हैं। वह भी आगरा के कृष्णा हॉस्पिटल में गंभीर रूप से घायल हैं।


रोहित की 30 नवंबर को थी शादी
धर्मवीर के बेटे रोहित की 30 नवंबर को शादी थी। भांजे अनुराग ने बताया कि पिनाहट स्थित एक गांव से रोहित की शादी तय हो गई थी। कुछ माह पूर्व ही दोनों की सगाई हुई थी। तीन माह बाद ही परिवार में शादी थी। नई बहू के आगमन के लिए परिजन तैयारी कर रहे थे। गहने आदि बनाने के लिए सुनार को आर्डर दे दिया था। रोहित की मौत की सूचना जब उसकी होने वाली ससुराल में पहुंची तो वहां भी शोक व्याप्त हो गया।


जवान बेटों के शव देख बिलख पड़े पिता
दुर्घटना में धर्मवीर के भांजे पारस उर्फ पार्थ और दलवीर की मौत हो गई। इसकी जानकारी जब उनके पिता विश्वनाथ को हुई तो पहले तो वह यह मानने को तैयार नहीं हुए, लेकिन पोस्टमार्टम पर अपने सबसे बड़े बेटे दलवीर और छोटे बेटे का पार्थ का शव देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जवान बेटों के शव देखकर उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि यह क्या हो गया। पोस्टमार्टम हाउस पर भी वह बदहवास हालात में घूमते रहे। उनके बीच के बेटे अनुराग ने उन्हें किसी तरह संभाला।



होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर चुका था रोहित
धर्मवीर के भाई राकेश सिंह ने बताया कि उनके भतीजे रोहित ने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया था। होटल मैनेजमेंट का कोर्स करने के बाद वह नौकरी करना चाहता था, लेकिन पिता के कहने पर दुकान खोली और हलवाई के कार्य में जुट गया। वहीं बेटी पायल ने इसी साल इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की थी।



भंडारे में शामिल होने जा रहे रोहित के दोस्त दुष्यंत की भी हुई मौत
धर्मवीर का पूरा परिवार प्रत्येक साल बटेश्वर मेले में सावन के दूसरे सोमवार को भंडारा कराया था। भंडारा कराने के लिए शनिवार को परिजन ईको कार में सवार होकर निकले। भंडारे में शामिल होने के लिए रोहित का दोस्त दुष्यंत भी साथ था। धर्मवीर के भाई राकेश सिंह ने बताया कि रोहित की दुकान के पास ही एक पॉलिथीन बनाने की फैक्ट्री है। इस फैक्ट्री में दुष्यंत मुनीम का कार्य करता था। दुकान और फैक्ट्री पास होने के कारण दुष्यंत की रोहित से दोस्ती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed