फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People shivering with cold, the speed of vehicles slowed down

Mathura News: ठंड से कांपे लोग, वाहनों की रफ्तार हुई धीमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:14 PM IST
विज्ञापन
People shivering with cold, the speed of vehicles slowed down
मथुरा(राया)। सोमवार को जिले में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। लोग ठंड से कांपते दिखे। कोहरा छटने के बाद दोपहर दो बजे बाद सूर्यदेव ने दर्शन दिए। ठंड के कारण लोग परेशान रहे। वाहन की रफ्तार भी धीमी रही।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे के चलते वाहन रेंगते नजर आए। बदले मौसम के कारण गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई। राया के रेडीमेड व्यापारी बबलू चौबे ने बताया की गर्म कपड़े, स्वेटर जर्सी आदि सामान पहले ही मंगा लिया था लेकिन सोमवार से जब ठंड बढ़ी है उस से गर्म कपड़ों की बिक्री बढ़ गई। लोग ठंड से बचाव के लिए हिटर आदि सामान खरीदते दिखाई पड़े। सोमवार के दिन राया कृषि केंद्र पर अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। संवाद
विज्ञापन

किसान दे रहे हैं पहरा
राया। जहां कड़ाके की ठंड से लोग परेशान रहे वहीं रात के समय किसान फसल की रखवाली के लिए पहरा दे रहे हैं। लावारिस जानवर किसानों की फसल को नुकसान कर रहे हैं।, वहीं फसल के बचाव के लिए किसान रखवाली को पहरा दे रहे हैं। आम जनमानस ठंड और गलन से परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कैसा रैन बसेरा
मथुरा। कड़कड़ाती ठंड में जंक्शन पर बना रैन बसेरा गुमनाम हालत में है। उसे चारों ओर से बंद कर दिया गया है। न उसकी कोई देखरेख करने वाला है और न ही यात्रियोें को रैन बसेरा की जानकारी देने वाला कोई। जबकि इसके अंदर करीब १५ से २० चारपाई पड़ी हई हैं। यह हाल तब है जब जंक्शन पर रहकर और लोगों से मांग कर दर्जनों लोग पेट पालते हैं। रात की कड़कड़ाती ठंड में यह रैन बसेरा इन लोगों को आश्रय भी नहीं दे पा रहा है। जीआरपी निरीक्षक विकास सक्सेना ने बताया कि यह रैन बसेरा निगम द्वारा तैयार किया गया है। इसका संचालन भी नगर निगम द्वारा ही किया जा रहा है। उधर, नगर आयुक्त ने कहा कि गरीबों की मदद के लिए नगर निगम जितना संभव होगा, उतनी मदद कर रहा है। संवाद
सर्दी में बच्चों को स्कूल बुलाना न्याय संगत नहीं
वृंदावन। सोमवार को जागरूक अभिभावक संघ के अध्यक्ष आचार्य प्रहलाद वल्लभ गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें गोविन्द सिंह गहलोत, स्वामी सेवा नंद महाराज, डॉ. मदनमोहन पांडेय, बृजमोहन सिंह, गिरिधारीलाल अग्रवाल, विट्ठलवत्स चौहान व ठा.कान्हा सिंह ने जिलाधिकारी पुलकित खरे से जनपद के सभी स्कूलों में बच्चों के शीतकालीन आकस्मिक अवकाश की घोषणा करने की अपील की है। अभिभावक संघ का कहना है कि भीषण ठंड के इस मौसम में कुछ बच्चों के पेपर कराये जाने और छोटे बच्चों को इतनी जल्दी स्कूल बुलाया जाना कहीं से भी न्याय संगत नहीं है। संवाद

विद्यालयों में अवकाश का समय बदला जाए : नरेंद्र
मथुरा। बेसिक शिक्षा वेलफेयर एसोसिएशन की जनपद इकाई के जिलाध्यक्ष नरेंद्र चौधरी ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि ठंड और कोहरे के कारण परिषदीय विद्यालयों में अवकाश-समय में परिवर्तन किया जाए। कहा कि विद्यालयों का संचालन सुबह ९ से ३ बजे तक होता है। कोहरे के कारण बच्चों व शिक्षकों को परेशानी होती है। अभिभावक भी ऐसे मौसम में बच्चों को स्कूल भेजने में कतरा रहे हैं। इसलिए स्कूल के अवकाश व समय में परिवर्तन किया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed