फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People protested at various locations when the team arrived to install smart meters

Mathura News: स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम का जगह-जगह लोगों ने किया विरोध, प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Dec 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
People protested at various locations when the team arrived to install smart meters
वृंदावन। उपभोक्ताओं के पुराने विद्युत मीटर उतारकर उनके स्थान पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम को जगह-जगह लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। लोगों ने विद्युत वितरण निगम के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। गौरा नगर में लोगों ने प्रदर्शन करने के बाद बिजलीघर पर पहुंचकर रोष व्यक्त किया। केशी घाट पर मीटर लगाने पहुंची टीम और स्थानीय लोगों के बीच नोकझोंक हो गई। टीम को वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को विद्युत निगम के निर्देशन में कार्यदायी संस्था जीएमआर नगर के गौरा नगर एवं केसी घाट क्षेत्र स्थित घरों में लगे पुराने सही विद्युत मीटरों को उताकर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची। गौरा नगर के लोगों ने स्मार्ट मीटर लगाने के विरोध में प्रदर्शन कर रोष व्यक्त किया। व्यापारी नेता धनेंद्र अग्रवाल ने कहा कि कर्मी मनमाने तरीके से मीटरों को बदल रहे हैं। हाईकोर्ट ने आदेश किए थे, कि बिना सहमति के घरों के बाहर स्मार्ट मीटर न लगाए जाएं। स्मार्ट मीटर ज्यादा यूनिट बना रहे हैं। एक दिन भी बिल जमा करने में देरी होने पर बिजली आपूर्ति बंद हो जाती है। वहीं केशी घाट पर स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची टीम के साथ सुपरवाइजर प्रदीप वर्मा को विरोध का सामना करना पड़ा। क्षेत्रीय पार्षद सहित स्थानीय लोगों ने विरोध किया। दोनों के बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन


एसडीओ संदीप वार्ष्णेय ने बताया कि कुछ लोगों को भ्रम हुआ है कि स्मार्ट मीटर से बिल ज्यादा आता है, ऐसा नहीं है। जो लोग विरोध कर रहे हैं, उनको जल्द ही डोर टू डोर अभियान चला कर समझाया जाएगा यदि फिर भी विरोध करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। विरोध प्रदर्शन करने वालों में श्याम चौधरी, राम चौधरी, रामजीलाल, शशिकांत शर्मा, सलमान, अशोक निषाद, कंचन, नारायण, विशाल अग्रवाल, महेश वर्मा, आलोक सारस्वत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed