{"_id":"62cc3fe165d325068f0154ee","slug":"people-of-residential-area-upset-due-to-late-night-playing-of-cafe-s-dj-mathura-news-mtr5206421194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैफे का डीजे देररात बजने से रिहायशी इलाके के लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैफे का डीजे देररात बजने से रिहायशी इलाके के लोग परेशान
विज्ञापन
मथुरा। एसबीआई के रिटायर्ड उप प्रबंधक डॉ. सोहनलाल शीतल ने एसएसपी अभिषेक यादव को सौंपे शिकायती पत्र में जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
सौंपे पत्र में रिटायर्ड उप प्रबंधक ने कहा है कि कृष्णानगर मंदिर के पीछे प्लॉट ४८ बी में २.० नाम से कैफे खुला है। रिहायशी इलाके में खुला यह कैफे अनुचित है, जिसके मालिक देर रात तक तेज आवाज में डीजे बजाते हैं। इससे रिहायशी इलाके के लोग परेशान हो उठते हैं। कैफे में आने वाले लोग गली में लघुशंका भी करते हैं।
मना करने पर कैफे संचालक मारपीट भी करता है। इससे पूरी कॉलोनी का माहौल काफी खराब हो गया है। एक जुलाई को लघुशंका की मना करने पर कैफे के मालिक और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की। उनके बेटे ने डायल ११२ पर फोन करके सूचना दी। पुलिस आई, पर हमलावर भाग खड़े हुए।
आए दिन यह माहौल खराब करके कॉलोनी में खुली गुंडागर्दी करते हैं। रिटायर्ड उप प्रबंधक ने एसएसपी से डीजे बंद कराने के संग ही हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, जिससे उनकी और उनके परिवार सुरक्षित रह सके।