फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People of Mathura are most conscious about health in Agra division

Mathura News: आगरा मंडल में स्वास्थ्य के प्रति मथुरा के लोग सबसे सजग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 05:35 AM IST
विज्ञापन
People of Mathura are most conscious about health in Agra division
मनमोहन पारीक
विज्ञापन


मथुरा। जिले के लोग आगरा मंडल में स्वास्थ्य के प्रति सबसे ज्यादा सजग हैं। यही कारण है कि आभा आईडी (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) बनाने के मामले में आगरा मंडल में मथुरा पहले स्थान पर है, जबकि प्रदेश में 75 जिलों में 12 वें स्थान पर आया है।

आधार कार्ड के तरह स्वास्थ्य संबंधी डाटा जीवनभर सुरक्षित रखने के लिए केंद्र सरकार द्वारा आभा आईडी बनाने का कार्य चल रहा है। जनपदभर में लोगों की आभा आईडी बनाने का कार्य शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आशा, एएनएम (सहायक नर्स मिडवाइफरी) और सामुदायिक स्वास्थ्य ऑफिसर (सीएचओ) द्वारा किया जा रहा है। बुधवार तक मथुरा जनपद में 11 लाख 78 हजार 786 लोगों की घर-घर जाकर आभा आईडी बनाई गई। मथुरा जनपद के शहरी क्षेत्रों में 103783 एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 1 लाख 50 हजार आभा आईडी बनाई हैं।
विज्ञापन

नतीजतन आगरा मंडल में मथुरा जनपद ने 52 प्रतिशत आभा आईडी बनाकर पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि मैनपुरी ने 38 प्रतिशत आईडी बनाकर दूसरा, फिरोजाबाद 31 प्रतिशत आईडी बनाकर तीसरे और आगरा 30 आईडी बनाकर चौथे स्थान पर रहा। प्रदेश स्तर पर मथुरा 12 वें स्थान पर जबकि हाथरस ने 68 प्रतिशत आभा आईडी बनाकर पहले स्थान है। आभा आईडी पर तेजी से कार्य होने का कारण मुख्य विकास अधिकारी मनीश मीना द्वारा आशा बहनों के स्तर से आभा आईडी के संबंध में साप्ताहिक समीक्षा करने के साथ ही दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। वहीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय कुमार वर्मा द्वारा भी आभा आईडी बनाने में गति दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक डॉ. पारुल शर्मा ने बताया कि आधार कार्ड की तरह आने वाले समय में आभा आईडी होने पर ही निजी और सरकारी अस्पतालों में लोगों का उपचार हो सकेगा। इसलिए सभी को आभा आईडी अपने आस की आशा, एएनएम एवं सीएचओ से संपर्क कर बनवाएं। आभा आईडी में व्यक्ति का स्वास्थ्य संबंधी पूरा डाटा रिकॉड रहेगा। इससे आभा आईडी देखकर व्यक्ति का पुरानी बीमारी और उसके उपचार संबंधी जानकारी हो सके। इससे आगे उपचार संभव हो सकेगा। संवाद




आभा आईडी से होने वाले लाभ

व्यक्ति की बीमारी संबंधी जानकारी एक क्लिक में हो सकेगी संभव।

डॉक्टर के पुराने पर्चे सहेज कर रखने झंझट खत्म।

जीवनभर में हुए उपचार और परेशानी का रिकॉर्ड होगा आभा आईडी में।

बीमारी संबंधी चेकअप के लिए संदेश प्राप्त कर सकते हैं।

आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता।

स्वास्थ्य बीमार पॉलिसी से जोड़ सकते हैं।



जिले में चौमुहां ब्लॉक में सर्वाधिक आभा आईडी बनीं

जनपद में चौमुहां ब्लॉक के लोगों ने सर्वाधिक 61 प्रतिशत आईडी बनवाई हैं। मांट ब्लॉक में 57, गोवर्धन एवं नंदगांव 56, राया व बलदेव 55, मथुरा 53, नौहझील 52, छाता 51 फरह 50 एवं शहरी क्षेत्र में मात्र 37 प्रतिशत आभा आईडी बनी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed