फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People of Babugarh village confined to their homes

Mathura News: बाबूगढ़ गांव के लोग हुए घर में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
People of Babugarh village confined to their homes
शेरगढ़ के बाबूगढ़  गांव का जायज लेते डीएम।
शेरगढ़। यमुना के पानी ने क्षेत्र के गांव बाबूगढ़ को चारों तरफ से घेर लिया है। गांव बाबूगढ़ ऊंचाई पर होने से ग्रामीण तो सुरक्षित हैं, पर गांव के रास्ते और खेतों में पानी भर गया है। इससे हालात चिंताजनक बने हुए हैं। ग्रामीण घरों में कैद हो गए हैं। डीएम, एसडीएम और तहसीलदार की अपील के बाद भी ग्रामीण गांव छोड़कर सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन


यमुना के पानी ने क्षेत्र में तबाही मचाई हुई है। निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने पुलिस कर्मी व पीएसी को तैनात किया है। मंगलवार दोपहर डीएम ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मौके का निरीक्षण किया। इस दौरान शेरगढ़ के गांव बाबूगढ़, ओवा, सपेरा का नगला, ढिमरी गुलाल पुर और वहटा में हालात खराब मिले। गांव गुलालपुर निवासी रालोद के प्रदेश महासचिव रामधन गुर्जर ने बाढ़ से होने वाले नुकसान के लिए समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। वहीं शेरगढ़ थाना प्रभारी प्रदीप कुमार यमुना में स्टीमर के माध्यम से पल-पल पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन





वहीं नौहझील क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे यमुना के जलस्तर के चलते नौहझील-शेरगढ़ मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है। मंगलवार को यमुना पुल के समीप 3-4 फीट ऊंचा पानी का तेज बहाव रहा। पुलिस ने झाड़ी हनुमानजी मंदिर व गांव छिनपारई प्याऊ पर बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ता है, जिसके कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई। सड़क बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। क्षेत्र के आधा दर्जन गांव अड्डा मीणा, छिनपारई, फिरोजपुर, मांगरखोर, अड्डा जाटव व अड्डा मल्हान में यमुना नदी का पानी घुस चुका है, लेकिन ग्रामीण गांव छोड़ने के लिए तैयार नहीं हैं। एसडीएम रितु सिरोही ने बताया कि नौहझील शेरगढ़ मार्ग पर आवागमन पूर्णतया बंद कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed