फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People living illegally in the country will be deported to their home countries: Brajesh Pathak

देश में अनैतिक रूप से रह रहे लोगों को उनके देश भेजा जाएगा: ब्रजेश पाठक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
People living illegally in the country will be deported to their home countries: Brajesh Pathak
ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करते उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक। 
वृंदावन। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि देश में अनैतिक रूप से रह रहे लोगों को उनके देश वापस भेजा जाएगा। इतना नहीं उनके विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार निष्पक्षता के साथ सभी के साथ खड़ी है। इसे लेकर निर्वाचन आयोग भी गंभीर है। सभी मतदाता सूची के निर्माण में सहयोग करें। एसआईआर के कारण विपक्ष अपनी संभावित हार देख रहा है।
विज्ञापन

यह बात बुधवार शाम को उन्होंने कैलाश नगर बूथ पर कहीं। वह कैलाश नगर के बूथ शक्ति केंद्र पर पहुंचे। जहां उन्होंने एसआईआर के कार्य की प्रगति जानी। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं को एसआईआर के बारे में बताते हुए सहयोग की अपील की। बृजेश पाठक ने कहा कि देश में आजादी के बाद कई बार यह कार्य किया गया है। विपक्ष इसे लेकर भ्रम फैलाने का कार्य कर रहा है। मतदाता सूची जब तक निष्पक्ष और साफ सुथरी नहीं होगी, तब तक निष्पक्ष चुनाव नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन

कुछ लोग परलोक चले जाते है, बहन-बेटियां विवाह के बाद दूसरे शहरों में चली जाती है और कुछ लोग गांव को छोड़ शहर में बस जाते हैं, ऐसे लोगों का कुछ लोग फायदा उठाकर चुनाव में धांधली करते हैं। उन्होंने बूथ अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारियों से एसआईआर के कार्य में सहयोग करने को कहा। उन्होंने कहा कि बिहार में एसआईआर हुआ और एक वहां पर किसी तरह की शिकायत नहीं मिली और निष्पक्ष मतदान हुआ। वहां एनडीए गठबंधन की प्रचंड बहुमत से जीत हुई और सरकार बनीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विपक्षी पार्टी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से पूछना चाहूंगा कि उनके बदमाश, माफिया हत्याकांड, बलात्कार करते थे। भारतीय जनता पार्टी निष्पक्ष पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक श्रीबांकेबिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुरजी के दर्शन किए। मंदिर सेवायतों ने उन्हें प्रसादी पटका और माला भेंट की। उप मुख्यमंत्री के मंदिर आने से पहले पुलिस ने वीआईपी कठघरा खाली कराया। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उप मुख्यमंत्री को दर्शन कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed