फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People giving the story of corruption in writing

Mathura News: भ्रष्टाचार की कहानी को लिखित में दे रहे लोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
People giving the story of corruption in writing
मथुरा।शहर कोतवाली के कृष्ण विहार में 2.5 लाख लीटर की पानी की टंकी के गिरने के हादसे की जांच के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के आदेश पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह द्वारा बनाई गई प्रशासनिक जांच कमेटी ने बयान लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

हादसे की प्रशासनिक जांच अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मथुरा के नेतृत्व वाली चार सदस्यीय टीम कर रही है। टीम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) के साथ ही अधीक्षण अभियंता, नगरीय निर्माण मंडल, जल निगम, आगरा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग (प्रांतीय खंड) मथुरा, अधिशासी अभियंता (निर्माण) नगर निगम मथुरा-वृंदावन को रखा गया है। सात दिन में जांच पूरी कर रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एडीएम न्यायिक सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रशासनिक जांच टीम इलाके में घर-घर जाकर लिखित बयान ले रही है। कृष्ण विहार में रहने वाले देवानंद भाटिया ने बताया कि वह लिखित में भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। कहा कि इतना बड़ा हादसा हुआ। इसके बाद भी सांसद हेमामालिनी यहां नहीं आई हैं। मेयर ने भी कोई सुध नहीं ली है। अधिकारी भी खानापूर्ति के लिए ताकाझांकी से करने आते हैं और चले जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु अग्रवाल ने कहा कि जब टंकी शुरू हुई थी तभी स्थानीय पार्षद को कहा था कि वह टंकी लीक कर रही है। पार्षद ने सुनवाई नहीं की। उन्होंने सवाल खड़ा किया है कि जब 30 साल की मियाद इस टंकी की बताई गई थी तो तीन साल में ही कैसे गिर गई। इधर, कमलेश शर्मा ने बताया कि इलाके की स्थिति बेहद खराब है। घरों में खाना नहीं बन पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed