फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People beat up the young man thinking he was a child thief

Mathura News: युवक को लोगों ने बच्चा चोर समझकर पीटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
People beat up the young man thinking he was a child thief
मथुरा। कंधे पर स्कूल का बैग टांगे बच्चे को रोते हुए ले जा रहे युवक को मंडी चौराहे पर लोगों ने पकड़ लिया। फिर बच्चा चोर समझकर उसकी जमकर पिटाई की। इससे वह लहूलुहान हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस को युवक ने बताया है कि यह बच्चा उसकी प्रेमिका का है। करीब एक घंटे तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। बाद में पुलिस ने प्रेमिका के बयान लेकर उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, आगरा के अछनेरा का रहने वाला एक व्यक्ति अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ हरियाणा के होडल शहर में लिव-इन में रहता है। उसकी प्रेमिका का एक आठ साल का बच्चा भी है। पूछताछ में युवक ने बताया कि शनिवार को वह होडल से अछनेरा स्थित घर के लिए आ रहा था, लेकिन उसकी प्रेमिका उसके साथ आने को तैयार नहीं थी। इस बात से नाराज होकर वह बच्चे को स्कूल से अपने साथ ले आया। साथ ही प्रेमिका को भी सूचना कर दी कि बच्चे को अपने साथ ले आया हूं और तुम भी घर आ जाना। इसके बाद भी उसकी प्रेमिका अछनेरा आने को तैयार नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह शनिवार सुबह 11 बजे जैसे ही मंडी चौराहे पर बच्चे को साथ में लेकर बस से उतरा, उसी समय बच्चा रोने लगा। संदेह होने पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ करने लगे। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे लोगों से उसको बचाया।

सीओ श्वेता वर्मा ने बताया कि बच्चे की मां को थाने बुलाया गया। मां ने कहा कि युवक उसका परिचित है। महिला के बयान के बाद पुलिस ने युवक को छोड़ा। साथ ही होडल पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed