फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People are outraged after offensive stickers were pasted on a public toilet.

Mathura News: सार्वजनिक शौचालय पर आपत्तिजनक स्टीकर चिपकाने से लोगो में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
People are outraged after offensive stickers were pasted on a public toilet.
छाता। कस्बे के शेरगढ़ चौराहे पर स्थित सार्वजनिक शौचालय पर असामाजिक तत्वों द्वारा आपत्तिजनक हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने शौचालय की दीवारों पर आपत्तिजनक स्टीकर चिपका दिए हैं। घटना की जानकारी होते ही स्थानीय लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने इसे आपसी भाईचारे को बिगाड़ने का प्रयास बताया।
विज्ञापन

नागरिकों का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की हरकतें शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकती हैं। सूचना पर पहुंचे नगर पंचायत छाता के कर्मचारियों ने शौचालय पर लगे आपत्तिजनक स्टीकरों को हटाया। स्थानीय लोगों ने दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है। अधिशासी अधिकारी आरके मिश्रा ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमराओं के आधार पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed