फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   People angry with BJP MP candidate Hema Malini organized Panchayat in Chaumuhan of Mathura

UP: हेमामालिनी के खिलाफ बगावती तेवर में ग्रामीण, निर्दलीय प्रत्याशी लाने की तैयारी; बोले- बढ़ाया जा रहा जाटवाद

Mon, 11 Mar 2024 07:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 11 Mar 2024 07:13 PM IST
सार

तीर्थनगरी मथुरा में हेमामालिनी के खिलाफ ग्रामीण बगावती तेवर में दिखे। उन्होंने पंचायत करके निर्दलीय प्रत्याशी लाने की तैयारी में हैं। कहा कि जिले में जाटवाद बढ़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन
People angry with BJP MP candidate Hema Malini organized Panchayat in Chaumuhan of Mathura
हेमा मालिनी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में भारतीय जनता पार्टी की सांसद पद की प्रत्याशी हेमामालिनी से नाराज लोगों ने चौमुहां क्षेत्र के गांव अकबरपुर में पंचायत की। इसमें पुनः बाहरी प्रत्याशी बनाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। निर्णय लिया गया कि हेमामालिनी के खिलाफ निर्दलीय प्रत्याशी लड़ाया जाएगा। इसके लिए जल्दी ही जिला स्तर पर महापंचायत होगी।

विज्ञापन


पंचायत में लोगों ने कहा कि हेमामालिनी केवल चुनाव के समय ही दिखाई देती हैं। उनको यह तक नहीं पता कि कौन सा गांव कहां पर है। न ही वे किसी के सुख-दुख में शामिल होती हैं। 10 साल से ऐसा लग रहा है, जैसे मथुरा में सांसद ही नहीं है। नाराजगी का एक और कारण भाजपा द्वारा मथुरा में जाटवाद को बढ़ावा देना भी बताया। भाजपा नेतृत्व पर आरोप लगाया कि सारे दायित्व जाटों को दिए जा रहे हैं। कहा कि हमें स्थानीय सांसद चाहिए चाहिए जो हिंदू हो।
विज्ञापन


विहिप, बजरंग दल एवं संघ से जुड़े विष्णु हिंदुस्तानी ने बताया हिंदू संगठनों से जुड़ी सभी टीम भाजपा की समर्थक हैं, लेकिन अबकी बार हेमामालिनी को टिकट दिए जाने की वजह से सभी नाराज हैं। भाजपा नेतृत्व को मथुरा सीट पर पुनः विचार कर स्थानीय उम्मीदवार को टिकट देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भानू प्रताप सिंह, राधेश्याम सिसोदिया, भानु, चंदा, अमर सिंह बघेल, बेनामी भगत, डॉ. भरत सिंह, डॉ. सत्तो, जितेंद्र गुप्ता, कुमर सैन सिसोदिया, राहुल, रावण पहलवान, वीर बहादुर, हुकुमा, सोनो, जमुना, पूरन प्रधान, मनोज भाटी, जस्सो, किर्तो, रतिराम, धर्मपाल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed