{"_id":"6543f273d20ec8959200ebe4","slug":"parking-will-be-built-between-the-roads-on-the-pattern-of-jaipur-udaipur-mathura-news-c-369-1-mt11001-3042-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जयपुर-उदयपुर के पैटर्न पर बनेगी सड़कों के बीच पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जयपुर-उदयपुर के पैटर्न पर बनेगी सड़कों के बीच पार्किंग
विज्ञापन
मथुरा। शहर में जाम की समस्या का निदान करने के लिए नगर निगम अब जयपुर और उदयपुर के पैटर्न पर सड़कों के बीच पार्किंग की व्यवस्था करने जा रहा है। इसके लिए होलीगेट से जनरलगंज फाटक तक ट्रायल किया गया है।
बृहस्पतिवार को महापौर विनोद अग्रवाल ने इस व्यवस्था को मौके पर पहुंचकर क्रियान्वित कराया और दुकानदारों से सुझाव भी लिए।
होलीगेट को शहर का ह्दय कहा जाता है। यहां सिग्नल सिस्टम प्रभावी होने के बाद भी जाम की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। खासकर स्कूल टाइम में समस्या और जटिल हो जाती है। इससे निपटने के लिए महापौर ने सड़क के बीच पार्किंग की व्यवस्था कराई है। यह व्यवस्था जयपुर और उदयपुर सहित विभिन्न शहरों में अमल में लाई जा रही है।
बृहस्पतिवार को ट्रायल के तौर पर होलीगेट से जनरलगंज फाटक तक सफेद पट्टी लगाकर दोपहिया वाहनों की पार्किंग कराई गई। इससे कुछ समय तक ऊहापोह की स्थिति रही, लेकिन बाद में सामान्य हो गया। बीच सड़क खड़े दोपहिया वाहनों के इधर उधर से वाहनों का आवागमन होने लगा। इस दौरान महापौर को दुकानदारों ने सुझाव भी दिए। महापौर ने कहा कि प्रयास सफल रहा तो इस व्यवस्था को शहर के अन्य मार्गों पर भी अमल में लाया जाएगा।
विज्ञापन
समस्या बने ट्रांसफार्मर और विद्युत पोल
होलीगेट से जनरलगंज फाटक तक फुटपाथ पर लगे ट्रांसफार्मर, विद्युत बॉक्स और पोल पार्किंग की नई व्यवस्था में बाधा बन रहे हैं। इसे देखते हुए नगर निगम की टीम ने इस क्षेत्र में सर्वे भी पूरा कर लिया है। तीन बड़े ट्रांसफार्मर सहित करीब 80 पोल और बॉक्स यहां लगे हैं। अब इन्हें हटाने और शिफ्ट करने की योजना बनाई जा रही है।