फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Parking for 600 cars will be built on the banks of Yamuna in Begumpur Khadar

UP: वृंदावन में यहां बनाई जाएगी 600 कारों की पार्किंग, शासन को भेजा जा रहा प्रस्ताव; मिलेगी बड़ी राहत

Mon, 30 Sep 2024 10:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 30 Sep 2024 10:28 AM IST
सार

वृंदावन में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं की कार पार्किंग की समस्या समाप्त हो जाएगी। यमुना पार बेगमपुर खादर में मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण कराया जाएगा। इस पार्किंग में 600 कारें एक साथ खड़ी की जा सकेंगी। 

 

विज्ञापन
Parking for 600 cars will be built on the banks of Yamuna in Begumpur Khadar
मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी गाड़ियां।

विस्तार

वृंदावन के पास यमुना पार बेगमपुर खादर में मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण मल्टीलेवल कार पार्किंग का निर्माण कराएगा। करोड़ों की लागत से पार्किंग बनाने से पहले एमवीडीए ने सिंचाई विभाग से जमीन की स्थिति और यमुना किनारे होने के कारण बाढ़ संबंधी रिपोर्ट ली है, साथ ही प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

 
Trending Videos

वृंदावन में यमुना एक्सप्रेसवे और दिल्ली आगरा हाईवे की ओर से प्रतिदिन आने वाले हजारों वाहनों के बढ़ते दबाव और वाहनों के सापेक्ष पार्किंग की कमी को दूर करने के उद्देश्य से 600 कारों की क्षमता की मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए एमवीडीए ने 12 हेक्टेयर जमीन यमुना किनारे बेगमपुर खादर में चिह्नित की है। एमवीडीए के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने टीम के साथ पार्किंग की जमीन का जायजा पिछले दिनों लिया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद चिह्नित जमीन की सिंचाई विभाग से रिपोर्ट ली है। इसमें सिंचाई विभाग ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि चिह्नित जमीन पर पिछले 50 साल में दो बार बाढ़ का पानी आया। वर्ष 1978 और 2010 में बाढ़ का पानी आया था। यमुना किनारे जमीन ऊंचाई पर होने सामान्य तौर पर चिन्हित जमीन पर पानी नहीं आता है। सिंचाई विभाग की रिपोर्ट के बाद एमवीडीए ने पार्किंग का प्रस्ताव जल्द ही शासन को भेजे जाएगा।

 
विज्ञापन

शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पार्किंग का निर्माण किया जाएगा। यहां दिल्ली-आगरा हाईवे से यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए बनने वाले बाईपास के मध्य मल्टीलेवल कार पार्किंग बनने से दोनों ओर से आने वाले श्रद्धालु वाहनों को खड़ा कर सकेंगे। पार्किंग में कार खड़ी करने के बाद गोल्फ कार्ट के जरिए श्रद्धालु बांकेबिहारी मंदिर के समीप जुगल घाट पर आ सकेंगे। इससे वृंदावन में वाहनों का बढ़ता दबाव कम हो सकेगा और लोगों को आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सकेगी।

 

एमवीडीए के उपाध्यक्ष श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि बेगमपुर खादर में हाईवे और एक्सप्रेसवे से वृंदावन आने वाले वाहनों को खड़ा कराने के लिए मल्टीलेवल पार्किग का निर्माण कराया जा रहा है। इस पर लगभग 30 करोड़ रुपये खर्च होंगे। जमीन चिन्हित कर ली गई है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद पार्किंग का निर्माण किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed