{"_id":"6514798ff22701e5820a5477","slug":"parents-should-not-impose-their-interests-on-children-in-career-choice-mathura-news-c-369-1-mt11001-918-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: करियर चुनाव में बच्चों पर अपनी रुचि न थोपें अभिभावक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: करियर चुनाव में बच्चों पर अपनी रुचि न थोपें अभिभावक
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। राजीव एकेडमी फॉर टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के बीसीए विभाग द्वारा करियर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया। रिसोर्स परसन हितेंद्र सिंह आर्किटेक्ट, ट्रांस यूनियन मोरिसविली, कैलीफोर्निया (यूएसए) ने करियर चुनाव तथा जीवन में आने वाली कठिनाइयों और उनसे निपटने के उपाय बताए।
उन्होंने कहा भारत विकास पथ पर अग्रसर है। छात्र-छात्राएं पढ़-लिखकर अपने करियर को नई ऊंचाइयां देना चाहते हैं, लेकिन सबसे बड़ी समस्या करियर के चुनाव को लेकर आती है। कई अभिभावक बच्चों की रुचि पर ध्यान न देते हुए अपने विचार और अपेक्षाएं उन पर थोप देते हैं, जोकि गलत है। जीवन में उचित करियर का चुनाव करना बहुत महत्वपूर्ण है।
विद्यार्थी को यह समझ में आ जाए कि कौन सा अध्ययन कौन सा जॉब दिला सकता है तो जीवन को ऊंची उड़ान देने वाला प्लेटफार्म आसानी से मिल सकता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पांच सिद्धांतों परिवर्तन, दृढ़ता, प्रतिबद्धता, आंतरिक प्रेरणा तथा भावनात्मक बुद्धिमत्ता पर जानकारी दी। संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार सक्सेना ने आभार व्यक्त किया।