फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Parents in agony outside the ashram; searching for their children on the walls

Mathura News: आश्रम के बाहर तड़पते माता-पिता, दीवारों पर बच्चों की तलाश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Parents in agony outside the ashram; searching for their children on the walls
मथुरा। संत प्रेमानंद के शिष्य 25 वर्षीय दीपक लोधी उर्फ दुलारी शरण की आत्महत्या ने आश्रम जाने की कहकर घर से निकले बच्चों के परिजन की चिंता बढ़ा दी है। आलम यह है कि माता-पिता बच्चों की एक झलक पाने की आस में केलिकुंज आश्रम के बाहर चक्कर लगा रहे हैं। अब आश्रम के आसपास की दीवारों पर इस उम्मीद में लापता बच्चों के पोस्टर चिपका दिए हैं, कि कोई उन्हें पहचानेगा और बताएगा कि तुम्हारे बच्चे हमने देखे हैं।
विज्ञापन

25 सितंबर को गऊ कृपा कुंज आश्रम की चौथी मंजिल से संत प्रेमानंद के 25 वर्षीय शिष्य दीपक लोधी उर्फ दुलारी शरण ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। प्राइवेट पार्ट कटा होने के बाद उठाए गए आत्मघाती कदम ने आश्रम कहकर घर से निकले बच्चों के परिजन को झकझोर दिया। इसके बाद से लगातार परिजन का आश्रम के बाहर आना शुरू हो गया। आश्रम पहुंचने वाले परिजन का एक ही आरोप है कि दीक्षा लेकर निकले थे। उसके बाद वह घर लौटे और न ही कभी मिलने दिया गया। अब आश्रम के बाहर बच्चों के लिए तड़प रहे माता-पिता का विरोध भी होना शुरू हो गया है। उनपर आश्रम की छवि को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए अभद्रता की जा रही है। वर्तमान में केलिकुंज आश्रम के आसपास दीवारों पर चार से अधिक लापता युवकों के पोस्टर लगे हुए हैं। इस संबंध में एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजन की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed