फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Para Athletes Deliver Strong Performance, Win Three Medals

Mathura News: पैरा खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, तीन पदक जीते

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Para Athletes Deliver Strong Performance, Win Three Medals
मथुरा। ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 से 21 मार्च तक आयोजित 24वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जिले के पैरा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन


जिला पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव जय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के अंतिम दिन जिले के पैरा एथलीट रामरतन ने डिस्कस थ्रो (एफ-51 कैटेगरी) में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने अपना ही पिछला रिकॉर्ड 10.39 मीटर तोड़ते हुए 11.98 मीटर का थ्रो कर नया कीर्तिमान स्थापित किया। इसके अलावा रामरतन ने क्लब थ्रो प्रतियोगिता में भी कांस्य पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन

वहीं, हरवीर सिंह ने टी-36 कैटेगरी में 4.39 मीटर की लंबी कूद लगाकर कांस्य पदक अपने नाम किया। इस सफलता पर जिला पैरा एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पाठक, उपाध्यक्ष अभिषेक गर्ग, प्रतुल अग्रवाल, जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय सिंह वर्मा, ओलंपिक संघ के सचिव महेंद्र सिंह राजपूत, सह सचिव पदम सिंह कौन्तेय, डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय ने खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed