फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pantry workers and vendors clash over water bottles in Patna Express

Mathura News: पटना एक्सप्रेस में पानी की बोतल के लिए पेंट्रीकार कर्मी और वेंडर भिड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
Pantry workers and vendors clash over water bottles in Patna Express
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर बृहस्पतिवार को कोटा-पटना एक्सप्रेस में पानी की बोतल को लेकर पेंट्रीकार कर्मी और वेंडर के बीच आपस में विवाद हो गया। स्टेशन पर हंगामे की सूचना पर पहुंची जीआरपी ने पेंट्रीकार के मैनेजर सहित तीन लोगों पर शांतिभंग में कार्रवाई की।
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि यात्रियों ने सूचना दी कि पटना एक्सप्रेस में मारपीट हो रही है, जिसमें पेंट्रीकार का स्टाफ आपस में भिड़ गया। इस दौरान वेंडर, प्रबंधक व सुपरवाइजर के बीच ट्रेन में जमकर मारपीट हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के तीन लोगों को पकड़ लिया।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने बताया कि पानी की बोतल की ट्रेन में बिक्री को लेकर विवाद हुआ है। इनमें पेंट्रीकार स्टाफ के एक पक्ष के सुपरवाइजर जमेश सिंह, वेंडर धर्मवीर सिंह निवासीगण ग्राम सगरा भिंड मध्य प्रदेश व दूसरा पक्ष से पेंट्रीकार प्रबंधक मनीष कुमार निवासी थाना घोषरी पटना बिहार को गिरफ्तार कर शांतिभंग में कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed