फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Panther seen in trap camera installed in Keoladeo National Park in Bharatpur

Bharatpur: केवलादेव नेशनल पार्क में पक्षियों के कलरव के बीच पैंथर ने दी दस्तक, ट्रैप कैमरे में हुआ कैद

Mon, 30 Jan 2023 08:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा / भरतपुर Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 30 Jan 2023 08:22 PM IST
सार

राजस्थान में विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क में पैंथर ने दस्तक दी है। वह यहां लगाए गए ट्रैप कैमरे में कैद हुआ है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि इससे किसी को खतरा नहीं है। बल्कि यहां पर्यटन बढ़ेगा।

विज्ञापन
Panther seen in trap camera installed in Keoladeo National Park in Bharatpur
कैमरे में कैद हुआ पैंथर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के भरतपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध केवलादेव नेशनल पार्क में पक्षियों के कलरव के साथ-साथ पैंथर की दहाड़ भी पर्यटकों को सुनने को मिलेगी। केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में एक बार फिर से पैंथर ने दस्तक दे दी है। नेशनल पार्क में लगे ट्रैप कैमरे में पैंथर कैद हुआ। 

विज्ञापन


केवलादेव राष्ट्रीय पक्षी उद्यान में पैंथर के मूवमेंट की पुष्टि कर दी गई है। ट्रैप कैमरे में पैंथर का मूवमेंट कैद हुआ है। कैमरे में वह जाटौली घना इलाके में घूमता दिख रहा है। डीएफओ नाहर सिंह ने बताया कि घना में जगह-जगह पैंथर की लोकेशन के लिए कैमरे लगाए गए हैं। बीती 25 जनवरी को घना जाटोली की ओर यह पैंथर कैमरे में कैद हुआ है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि 27 जनवरी को भी भ्रमण के दौरान पैंथर के पगमार्क मिले हैं। कुछ ग्रामीणों ने भी पैंथर को देखा है। बताया कि केवलादेव नेशनल पार्क में पैंथर के आने से कोई खतरा नहीं है। बल्कि, इसके आगमन से पर्यटकों की संख्या में इजाफा ही होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी केवलादेव नेशनल पार्क में पैंथर दस्तक दे चुके हैं। दो बार तो टाइगर भी घना नेशनल पार्क का भ्रमण कर चुके हैं। जानकारी मिल रही है कि केवलादेव नेशनल पार्क में पैंथर का मूवमेंट करौली के कैला देवी अभ्यारण से हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed