Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   panchshati mahotsav in mathura

भव्य होगा चैतन्य महाप्रभु वृंदावन आगमन पंचशती महोत्सव

Sun, 30 Aug 2015 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन Updated Sun, 30 Aug 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
panchshati mahotsav in mathura
वृंदावन शोध संस्थान की मुख्य शासी परिषद की रविवार को हुई बैठक में नवंबर माह में आयोजित होने जा रहे चैतन्य महाप्रभु वृंदावन आगमन पंचशती महोत्सव की तैयारियों पर मंथन हुआ। बैठक की अध्यक्षता वीआरआई के अध्यक्ष और ब्रज प्लानिंग बोर्ड के सीईओ आरडी पालीवाल ने की।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार मिलकर चैतन्य महाप्रभु के वृंदावन आगमन के पंचशती महोत्सव को ब्रज में आयोजित कर रहे हैं। इस आयोजन के लिए वीआरआई को नोडल संस्था बनाया गया है। 25 नवंबर को आयोजित होने जा रहे इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय पर्यटन मंत्री महेश शर्मा और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शामिल होने की संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि पंचशती समारोह में देश भर के विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकार ब्रज मंडल भर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


25 नवंबर को सुबह प्रभात फेरी और संकीर्तन यात्रा के रूप में वृंदावन में लोक कलाकारों के साथ विश्वभर से आए चैतन्य महाप्रभु के अनुयायी सहभागिता करेंगे। उन्होंने कहा कि इस दिन वीआरआई में भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए प्रचार समिति, स्वागत समिति और आयोजन समितियों का गठन कर दिया गया है। बैठक में सचिव संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार अभयनंदन मिश्रा, महानिदेशक राष्ट्रीय अभिलेखागार डा. ऋतु राजीव, महानिदेशक राष्ट्रीय संग्रहालय दिल्ली डा. विजय माथुर, सहायक निदेशक मथुरा संग्रहालय एसपी सिंह, वीआरआई के निदेश डा. महेश नारायण शर्मा, सचिव सुशीला गुप्ता, अवध किशोर गुप्ता, अध्यात्मिक गुरु श्रीवत्स गोस्वामी, आदित्य चौधरी, महावीर प्रसाद उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों के हित की योजनाएं पारित कीं
वृंदावन शोध संस्थान में शासी परिषद की एक बैठक में वीआरआई के कर्मचारियों को लाभ देने संबंधी कई योजनाएं पारित की गईं। बैठक में वीआआई के अध्यक्ष आरडी पालीवाल ने बताया कि कर्मचारियों के स्वास्थ्य खर्चे में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। उन्होंने बताया कि वीआरआई में रिसर्च करने वाले कनिष्ठ और वरिष्ठ छात्रों को क्रमश: 10 और 12 हजार की आर्थिक सहायता दी जाएगी। संस्थान में कार्य बढ़ोत्तरी को देखते हुए नई भर्तियां भी होंगी। उन्होंने बताया कि सितंबर के अंत तक ब्रज संस्कृत संग्रहालय आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। संस्थान की एक वेबसाइट भी प्रारंभ की जा रही है और बुक स्टॉल का निर्माण कराकर संस्थान ब्रज साहित्य की पुस्तकों की बिक्री बढ़ाएगा। इस अवसर पर डायरेक्टर महेश नारायण शर्मा, सुकुमार गोस्वामी, रजत शुक्ला, पुनीत गोस्वामी उपस्थित थे।


‘यमुना में स्वच्छ जल के लिए करेंगे जन जागरण’
ब्रज प्लानिंग बोर्ड के सीईओ आरडी पालीवाल ने वृंदावन शोध संस्थान के सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्लानिंग बोर्ड यमुना की दुर्दशा के प्रति गंभीर है। यमुना को प्रदूषण से मुक्ति दिलाने के लिए कार्य योजना बनाकर रिपोर्ट तैयार करेगा। साथ ही यमुना में नाले, कचरा आदि न गिरे इस पर कार्य किया जाएगा। यमुना निर्मल और स्वच्छ जल बहे इसके लिए जन जागरण के साथ-साथ सरकारी मशीनरी का भी भरपूर सदुपयोग किया जाएगा। बताया कि ब्रज में कोई भी विकास प्लानिंग के अंतर्गत ही किया जाएगा। बहुत जल्द जल निगम के अधिकारियों से बात कर वृंदावन में अधूरे पड़े ट्रीटमेंट प्लांट की समीक्षा करेंगे। ब्रज प्लानिंग बोर्ड की बैठक समय-समय पर आयोजित की जाएगी और लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कृषि भूमि को रिहायशी बनाने के लिए नक्शा बनाने में विकास प्राधिकरण को ध्यान देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed