फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Panchjanya Auditorium is being decorated and prepared for CM Yogi

Mathura News: सीएम योगी के लिए सज-संवर कर तैयार हो रहा पांचजन्य प्रेक्षागृह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 03:12 AM IST
विज्ञापन
Panchjanya Auditorium is being decorated and prepared for CM Yogi
सीएम योगी के लिए सज-संवर कर तैयार हो रहा पांचजन्य प्रेक्षागृह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के भव्य और आकर्षक बनाने के लिए जहां तैयारियों के लिए जहां मथुरा-वृंदावन में तैयारियां जोरों पर चल रह हैं। वहीं अधिकारियों की समीक्षा बैठकें भी हो रही है। योगी सरकार भी मथुरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर लगातार मॉनीटरिंग कर रही है।

मथुरा के भगत सिंह पार्क के सामने लगभग 19 करोड़ की लागत से बने पांचजन्य प्रेक्षागृह में सीएम योगी आदित्यनाथ आएंगे। प्रेक्षागृह का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही ब्रज कई परियोजनाएं जो पूरी हो गई है, उनका भी लोकार्पण किया जाएगा। सीएम के लिए 800 सीट के प्रेक्षागृह को तैयार करने के लिए तकनीशियनों की टीम दिन रात लगी है। प्रेक्षागृह में नीले पर्दे और लाइटें लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा मैट बिछाया गया है। सीएम के आने तक मैट को बारिश और गंदगी से सुरक्षित करने के लिए प्लास्टिक से कवर किया गया है। इसके अलावा प्रेक्षागृह में लगी आगे की तरफ दस सीटों को हटाकर वीवीआईपी के लिए सोफा लगाए जा रहे है। यहां जानेमाने कलाकार अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कई राज्यों के 300 कलाकार दिखाएंगे लोक संस्कृति की झलक

मथुरा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कन्हैया की जन्मस्थली ब्रज में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृतियों की झलक ब्रजवासियों को देखने को मिलेगी। बुंदेलखंड, भोजपुरी, हरियाणवी, राजस्थान, गुजरात एवं ब्रज संस्कृति का समागम देखने को मिलेगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने 300 से अधिक लोक कलाकार के आमंत्रित किया है। यह 25 को श्रीकृष्ण जन्म स्थान के गेट से निकलने वाली शोभायात्रा में अपनी प्रस्तुति देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed