{"_id":"648cac249354c5389201acdb","slug":"panchayat-sweepers-will-take-command-of-cleanliness-in-mudia-purnima-fair-mathura-news-c-29-1-mtr1007-90571-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा मेले में सफाई की कमान संभालेंगे पंचायत सफाईकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: मुड़िया पूर्णिमा मेले में सफाई की कमान संभालेंगे पंचायत सफाईकर्मी
Sat, 17 Jun 2023 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Sat, 17 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। मुड़िया मेले की साफ-सफाई को लेकर पंचायती राज विभाग ने कमर कस ली है। डीपीआरओ ने गोवर्धन मेला क्षेत्र को 28 सेक्टरों में बांटते हुए कुल 419 सफाईकर्मियों की ड्यूटी लगाई है। यह सफाईकर्मी तीन पालियों में काम करेंगे। यदि आवश्यकता हुई तो रिजर्व में लगे 122 सफाईकर्मियों को भी तैनात किया जा सकेगा। मेला में ड्यूटी 26 जून से प्रारंभ हो जाएगी और पांच जुलाई तक चलेगी।
तीन पालियों (प्रथम पाली प्रातः 7 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक, द्वितीय पाली अपरान्ह 3 बजे से रात 11 बजे तथा तृतीय पाली रात 11 बजे से प्रातः 7 बजे तक) में परिक्रमा मार्ग की सफाई व्यवस्था के लिए लगाई गई है। सफाई कार्य के पर्यवेक्षण को निर्धारित स्थान पर कुल 112 ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारियों की ड्यूटी भी तीन पालियों में लगाई गई है। जो संबंधित सफाईकर्मियों से सफाई कार्य कराना सुनिश्चित करेंगे। परिक्रमा मार्ग को 8 जोन में बांटते हुए 8 सहायक विकास अधिकारी (पं.) की ड्यूटी जोन प्रभारियों के रूप में लगाई गई है।
इसके अलावा भ्रमण कराने के लिए 15 सफाईकर्मियों की ड्यूटी बाइकर्स के रूप में भी लगाई गई है। उक्त के अतिरिक्त मेला क्षेत्र में सफाई कार्य की ऑनलाइन मॉनिटरिंग करने के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है जो संबंधित अवधि में 24 घंटे कार्यरत रहेगा, जिसके प्रभारी सहायक विकास अधिकारी (पं.) तथा कंट्रोल रूम में 3 सफाईकर्मी भी तैनात रहेंगे। डीपीआरओ किरण चौधरी ने कहा कि मुड़िया पूर्णिमा मेले की व्यवस्था कर्तव्य निष्ठता के साथ करने वाले सभी कर्मचारी अधिकारियों को प्रोत्साहन पत्र भी दिया जाएगा।