{"_id":"2975c13710b6b7ebf1a72a84468f643d","slug":"palika-remove-encrochment-from-deeg-gate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीगगेट से स्वामीघाट तक अतिक्रमण साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीगगेट से स्वामीघाट तक अतिक्रमण साफ
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 11 Sep 2015 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में नगर पालिका ने शुक्रवार को भी अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट की अगुवाई में चल रहे इस अभियान के तीसरे दिन डीगगेट से स्वामीघाट तक अतिक्रमण हटाया गया। यह क्षेत्र गत दिवस के अभियान में बाकी रह गया था।
शुक्रवार को बड़ी संख्या में पीएसी और पुलिस बल की मौजूदगी में डीगगेट क्षेत्र में शुरुआत में ही पालिका ने जेसीबी से द्वारिका पेड़े वाले की दुकान के ऊपरी हिस्सेे को धराशायी कर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। इसके बाद एक के बाद एक दुकान के ऊपरी हिस्से पर लगे टिनशेड आदि गिरा दिए गए। नालियों के ऊपर स्थायी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिए गए।
हालांकि तीन दिन से अभियान का यह रुख देख रहे दुकानदारों ने पहले ही सब कुछ साफ कर लिया था। बहुत सी दुकानों पर न बोर्ड मिले, न नालियों पर अतिक्रमण। अतिक्रमण की सर्वाधिक चपेट में रहने वाला चौक बाजार क्षेत्र भी शुक्रवार को जेसीबी आने से पहले ही साफ हो गया था। कहीं किसी प्रकार का विरोध भी देखने को नहीं मिला। अभियान की अगुवाई कर रहे सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार के साथ डिप्टी कलक्टर सतेंद्र सिंह और मेघा गर्ग भी रहीं।
विज्ञापन
अब 16 को चलेगा अभियान
सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार ने बताया कि अब 16 सितंबर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इस दिन होलीगेट से जनरलगंज होते हुए सदर तक अतिक्रमण हटाया जाना है।