{"_id":"65147a82c816ff678f05e3b4","slug":"paddy-started-reaching-the-market-even-before-purchase-jam-is-being-felt-mathura-news-c-160-1-sagr1034-923-2023-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: खरीद से पहले ही मंडी में पहुंचने लगा धान, लग रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: खरीद से पहले ही मंडी में पहुंचने लगा धान, लग रहा जाम
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। मंडी समिति में धान की आवक तेजी से हो रही है। हर रोज सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राॅलियों और छोटे-बड़े वाहन धान लेकर पहुंचे रहे हैं। आधी रात से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है, जो सुबह होते-हाेते काफी लंबी हो जाती है। इसके बाद जो पहुंचते हैं, उन्हें मंडी समिति में वाहन लेकर जाने का रास्ता नहीं मिलता।
ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना मंडी में सब्जी या फिर फल लेकर पहुंचने वाले वाहन चालकों को हो रही है। मंडी के व्यापारी, आढ़तिया भी परेशान हैं। कई बार मंडी प्रशासन को अवगत कराने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होने से पूर्व मंडी धान से भरी है। मंडी में पैर रखने को जगह नहीं है।
खाद्यान्न विक्रेता व्यापारी संघ के अध्यक्ष चौधरी दिगंबर सिंह ने बताया कि मंडी में धान की आवक तेज होने से समस्या हो रही है। किसान ट्रैक्टर-ट्राॅली व अन्य वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी के चारों ओर मार्गों पर जाम के हालात हैं। आढ़तियों का मंडी पहुंचने में पसीने छूट रहे हैं। हर ओर अव्यवस्थाओं का आलम है, कोई सुनने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
मंडी सचिव उमेश कुमार ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए मंडी के दूसरे गेटों को खुलवाने का निर्णय लिया गया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।