फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Paddy started arriving even before purchase

Mathura News: खरीद से पहले ही पहुंचने लगा धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Paddy started arriving even before purchase
कोसीकलां। मंडी समिति में धान की आवक तेजी से हो रही है। हर रोज सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और छोटे-बड़े वाहन धान लेकर पहुंचे रहे हैं। आधी रात से ही लाइन लगनी शुरू हो जाती है, जो सुबह होते-होते काफी लंबी हो जाती है। इसके बाद जो पहुंचते हैं, उन्हें मंडी समिति में वाहन लेकर जाने का रास्ता नहीं मिलता।
विज्ञापन

ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी रोजाना मंडी में सब्जी या फिर फल लेकर पहुंचने वाले वाहन चालकों को हो रही है। मंडी के व्यापारी, आढ़तिया भी परेशान हैं। कई बार मंडी प्रशासन को अवगत कराने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। सरकारी खरीद एक अक्तूबर से शुरू होने से पूर्व मंडी धान से भरी है। मंडी में पैर रखने को जगह नहीं है। आढ़तियों ने बताया कि मंडी में धान की आवक तेज होने से समस्या हो रही है। किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहन लेकर पहुंच रहे हैं। मंडी के चारों ओर मार्गों पर जाम के हालात हैं।
विज्ञापन

मंडी सचिव उमेश कुमार ने बताया कि समस्या के समाधान के लिए मंडी के दूसरे गेटों को खुलवाने का निर्णय लिया गया है। इसके आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीने के पानी की व्यवस्था नहीं
मंडी में धान बेचने आने वाले किसानों के लिए पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। किसान पानी के लिए मारे-मारे फिर रहे हैं। आढ़तियों का कहना है कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीने के लिए पानी टैंकरों से खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed