{"_id":"68efd0a676c5aafb840fe669","slug":"pac-jawan-posted-in-etawah-dies-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इटावा में तैनात पीएसी के जवान की मौत...दो महीने से चल रहे थे बीमार, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इटावा में तैनात पीएसी के जवान की मौत...दो महीने से चल रहे थे बीमार, परिवार में मचा कोहराम
Wed, 15 Oct 2025 10:19 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Wed, 15 Oct 2025 10:19 PM IST
सार
पीएसी जवान एक महीने पहले उपचार के लिए छुट्टी लेकर आए थे। बुधवार को उनकी माैत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
जवान का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
दो माह से बीमार चल रहे 46 वर्षीय पीएसी के जवान की उपचार के दौरान मौत हो गई। वह वर्तमान में इटावा की पुलिस लाइन में तैनात थे और एक माह पूर्व उपचार के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे। सम्मान के साथ जवान का अंतिम संस्कार किया गया।
थाना मगोर्रा के गांव नगला केचुला निवासी थान सिंह की पिछले दो माह से तबीयत खराब चल रही थी। उनका उपचार आगरा के एक निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। बुधवार को मथुरा स्थित आवास पर दोपहर करीब 1 बजे उनकी मौत हो गई। उनके शव का अंतिम संस्कार पैतृक गांव नगला केचुला में किया गया।
इस दौरान इटावा पीएसी के जवानों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। मुखाग्नि पुत्र सत्यम सिंह ने दी। पत्नी राजबाला देवी व पुत्र सत्यम सिंह, शिवम का रो-रोकर बुरा हाल है। थान सिंह वर्ष 1998 में पीएसी में भर्ती हुए थे। इस मौके पर रनवीर सिंह, निरंजन सिंह, रामजीलाल, सुखदेई, बृजपाल सिंह, नवल सिंह, नरोत्तम सिंह, रमेश चंद, ओमा सिंह व प्रेमसिंह आदि ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।