फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Outrage among people on breaking Hanuman temple in Ading

Mathura: अडींग में हनुमान मंदिर तोड़ने पर आक्रोश, महंत ने सीएम पोर्टल और डीएम से की शिकायत

Sat, 26 Aug 2023 10:12 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा
अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 26 Aug 2023 10:12 AM IST
सार

मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री पोर्टल व डीएम कार्यालय में शिकायत की है। आरोप है कि अडींग में सड़क किनारे बना हनुमान मंदिर बिना किसी सूचना के प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन
Outrage among people on breaking Hanuman temple in Ading
हनुमान मंदिर ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा गोवर्धन मार्ग पर अडींग में पीडब्ल्यूडी ने कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे बना पुराना हनुमान मंदिर ध्वस्त कर दिया। मंदिर तोड़ने से स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। मंदिर के महंत ने मुख्यमंत्री पोर्टल व डीएम कार्यालय में शिकायत की है। आरोप है कि अडींग में सड़क किनारे बना हनुमान मंदिर बिना किसी सूचना के प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को पीडब्लूडी ने जेसीबी से गर्भ गृह को छोड़कर, बाकी निर्माण ध्वस्त कर दिया। मंदिर में बनी प्याऊ और विश्राम के लिए बनी तिवारी को ध्वस्त कर दिया। तोड़फोड़ की खबर सुन तमाम स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। भारी पुलिस बल देख लोग दूर खड़े होकर आक्रोश व्यक्त करते नजर आए। मंदिर के महंत दीनबंधुदास उर्फ फलहारी बाबा ने आरोप लगाते हुए कहा कि सहायक अभियंता मनोज कुमार सेंगर ने मंदिर के समीप की जमीन पर कब्जा जमाने वाले लोगों की मिली भगत से बिना सूचना दिए, उनकी अनुपस्थिति में मंदिर तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर फलहारी बाबा ने मंदिर तोड़ने की लिखित शिकायत डीएम कार्यालय में की। बाबा ने बताया कि डीएम किसी अधिकारी से मिलने चले गए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री पोर्टल पर कार्रवाई की शिकायत की है। आरोप है कि विभाग ने ये कार्रवाई उस समय की है, जबकि सड़क निर्माण और पुलिया निर्माण का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। तमाम स्थानीय लोगों ने सोशल मीडिया पर कार्रवाई की फोटो वीडियो डालकर विरोध जताया है। बाबा ने कहा कि अगर प्रशासन ने सुनवाई नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed