{"_id":"61f55187cef7013a635f9646","slug":"organization-came-forward-to-help-the-cows-mathura-news-mtr5124446165","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवंश की मदद के लिए आगे आई संस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवंश की मदद के लिए आगे आई संस्था
विज्ञापन
वृंदावन। भजन कुटी में भूख से तड़प रहीं गायों की दुर्दशा को लेकर अमर उजाला में प्रकाशित की गई खबर के बाद कई संस्थाओं ने मदद के लिए हाथ बढ़ाए हैं। शनिवार को संस्था प्रयास के पदाधिकारियों ने गायों की सेवा के लिए भूसा और हरे चारे की व्यवस्था की है।
संस्था के अभय वशिष्ठ के नेतृत्व में अतुल श्रीवास्तव, संजीव वर्मा की टीम शनिवार को गोशाला की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने पहुंची और गोवंश को देखा। संस्था के पदाधिकारियों ने गोशाला संचालक से बात की और पाया कि गोवंश की स्थिति वाकई बहुत खराब है, चारा, भूसा समाप्त हो चुका था। पुरजोर कोशिश के बाद भी आगे की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। गायों ने पेड़ की छाल खाना शुरू कर दिया था। कई पेड़ पर तो छाल भी नहीं बची।
इसी गंभीरता को देखते हुए प्रयास के सभी सदस्य सिपाही की तरह सक्रिय हो कर गोवंश को बचाने के लिए पहुंचे और प्रथम चरण में कुल 400 मन चारे का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि यह व्यवस्था प्रतिदिन के हिसाब से रहेगी।
विज्ञापन
इस सहयोग में विवेक आचार्य, डॉ. सचिन अग्रवाल, नीलमणि अरोड़ा, अमित अग्रवाल, योगेश शर्मा, संजय गोस्वामी, राकेश खेतान, परमानंद गुप्ता, गुंजन गोस्वामी, राजीव भारद्वाज, गोविंद शास्त्री, जॉनी भाटिया, नीरज अग्रवाल, गौरव गुप्ता, दिनेश वशिष्ठ, सारिका खंडेलवाल, दीपिका, मधु खंडेलवाल, सुनीता अग्रवाल, गार्गी श्रीवास्तव, ज्योति भारती , किशोरी मांझी, वर्षा अग्रवाल आदि आगे आए हैं।