फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Opposition to Bankebihari Temple Trust and Corridor intensifies sant writes letter with blood for cm yogi

UP: बांकेबिहारी मंदिर ट्रस्ट और कॉरिडोर का विरोध तेज...संत ने खून से लिखा पत्र, सीएम योगी से की ये अपील

Thu, 29 May 2025 10:13 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 29 May 2025 10:13 PM IST
सार

मथुरा के बांकेबिहारी मंदिर ट्रस्ट और कॉरिडोर का विरोध तेज होता जा रहा है। अब संत ने खून से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
Opposition to Bankebihari Temple Trust and Corridor intensifies sant writes letter with blood for cm yogi
दिनेश फलाहारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मथुरा के वृंदावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर उठ रहे विवाद के बीच श्रीकृष्ण जन्मस्थान आंदोलन से जुड़े दिनेश फलाहारी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने खून से पत्र लिखकर भावनात्मक अपील की है। साथ ही उन्होंने सीएम के एक्स अकाउंट पर ट्वीट कर मंदिर सेवायतों और ब्रजवासियों के हित में उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


फलाहारी ने पत्र में लिखा है कि यदि बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर परियोजना के चलते ब्रजवासियों की दुकानों और मकानों का अधिग्रहण किया जाता है तो उन्हें कॉरिडोर के भीतर ही उचित स्थान और मुआवजा दिया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंदिर के नाम पर जमा धनराशि का उपयोग केवल सेवायतों की सहमति से ही होना चाहिए, क्योंकि यह मंदिर स्वामी हरिदास जी के वंशज गोस्वामी समाज का निजी मंदिर है।
विज्ञापन


उन्होंने लिखा, जिसकी रोजी-रोटी सदियों से चल रही हो, अगर वो अचानक छीन ली जाए, तो उस पर क्या बीतेगी यह आप भली-भांति जानते हैं। उन्होंने यह भी मांग की कि मंदिर ट्रस्ट में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल न किया जाए। पत्र के अंत में उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे सेवायतों के साथ भूख हड़ताल पर बैठेंगे और हर स्तर पर उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed