फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   open, market, time is change, administration, mathura

आज से रात आठ बजे तक खुलेंगे मथुरा-वृंदावन के बाजार

Fri, 05 Jun 2020 07:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
open, market, time is change, administration, mathura
कृष्णा नगर के बाजार में खरीदारी करते लोग। - फोटो : MATHURA
मथुरा। अब जिला प्रशासन ने मथुरा-वृंदावन की व्यापारिक गतिविधियों को और छूट प्रदान कर दी है। शनिवार से नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत दुकानें रात आठ बजे तक खुली रहेंगी। पूर्व में दुकानें खोलने की व्यवस्था सिर्फ शाम पांच बजे तक थी।
विज्ञापन

अनलॉक-1 को लेकर एक जून को केंद्र और राज्य सरकार के स्तर से जारी दिशानिर्देशों पर अमल करते हुए शुक्रवार को जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने मथुरा-वृंदावन नगर निगम क्षेत्र में स्थापित दुकानों को खोलने के लिए तीन घंटे की समय अवधि और बढ़ा दी है। सुबह नौ बजे से अब शाम पांच बजे के बजाए रात आठ बजे तक दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन

सप्ताह में तीन दिन बाजार खोलने की पूर्व निर्धारित व्यवस्था में फिलहाल कोई परिवर्तन नहीं है। पूर्व निर्धारित व्यवस्था के तहत कुछ बाजार बृहस्पतिवार, शनिवार और सोमवार को खुलेंगे तो बाकी बाजार बुधवार, शुक्रवार और रविवार को खोले जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि यह व्यवस्था 30 जून तक के लिए प्रभावी रहेगी। इसमें भी हॉटस्पॉट क्षेत्र में बाजार खोलने की अनुमति नहीं रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार, शुक्रवार और रविवार को खुलने वाले बाजार
यमुनापार, कृष्णापुरी, सदर बाजार, सिविल लाइन्स, धौलीप्याऊ, मसानी, जयसिंहपुरा, बिरला मंदिर, औरंगाबाद, टाउनशिप, गोविंद गनर, महाविद्या, महोली रोड, मंडी चौराहा, सौंख रोड, सरस्वती कुंड, नया बस स्टैंड, भूतेश्वर रोड।

बृहस्पतिवार, शनिवार, सोमवार को खुलने वाले बाजार
कृष्णा नगर, राधानगर, जन्मस्थान, डीगगेट, जन्मभूमि लिंक रोड सौ फुटा रोड, आगरा रोड, भरतपुर गेट जंक्शन रोड, डेंपियर नगर, चौकी बाग बहादुर, कोतवाली रोड, वृंदावन एवं अन्य सभी बाजार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed