{"_id":"69079b37e2842e7dd6092042","slug":"one-person-was-injured-in-a-shooting-during-a-road-dispute-mathura-news-c-29-1-mtr1013-475510-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रास्ता निकलने के विवाद में फायरिंग, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रास्ता निकलने के विवाद में फायरिंग, एक घायल
विज्ञापन
शेरगढ़। गांव अवधूता में रास्ता निकलने का विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट के बाद फायरिंग में गोली लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
गांव में रविवार को हरप्रसाद का बेटा छोटू अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहा था। रास्ते में रामहंस का बेटा जनक अपनी मोटरसाइकिल लेकर आ गया। दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी, डंडों से मारपीट के बाद असलहा लेकर फायरिंग कर दी। फायरिंग में सोनू के पैर में गोली लग गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों ओर से किसी ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस अपनी ओर से मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई करेगी।
झगड़ा कर रहे छह लोगों का चालान
टैंटीगांव। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव इरौली जुन्नारदार में किसी बात को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों के 6 लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है। रविवार सुबह गांव में झगड़े की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। मौके से एक पक्ष के से देवी व आकाश तथा दूसरे पक्ष से बिटटो, हरीचंद, सोमवीर, हरकिशन को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान किया है। संवाद