{"_id":"69de8cc0bb8fb48c2f00a2d8","slug":"one-person-arrested-in-the-rehra-firing-case-mathura-news-c-412-1-mt21003-7095-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: रहेड़ा फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: रहेड़ा फायरिंग मामले में एक गिरफ्तार
विज्ञापन
बरसाना। गांव रहेड़ा में उधारी के विवाद में हुए संघर्ष के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। फायरिंग और मारपीट की घटना में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही हैं। पुलिस ने एक मुख्य आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।
सोमवार को हुए बवाल के बाद पुलिस ने मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे जखीरा पुल के पास से घेराबंदी कर ग्राम रहेड़ा निवासी देवेंद्र उर्फ देवो को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीमों ने अन्य संभावित ठिकानों पर भी दबिश देना शुरू कर दिया है। संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है।
घटना में गोली लगने और मारपीट में घायल लोगों का उपचार चल रहा है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अस्पताल और गांव दोनों जगह निगरानी कर रही है, ताकि फिर से विवाद न हो जाए। पुलिस ने बताया दोनों पक्षों के बीच पैसों के लेनदेन का विवाद है। घटना में प्रयुक्त हथियारों की बरामदगी के लिए भी टीमें लगाई गई हैं। संवाद