फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   one lakh tablet has been returned to company

एक लाख पैरासीटामोल वापस भेजी

Mon, 30 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 30 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
मानक पर खरी नहीं उतरी एक लाख पैरासीटामोल टेबलेट कंपनी को वापस भेज दी गई है। दवा का नमूना सब स्टैंडर्ड आने के बाद जिला औषधि निरीक्षक ने दवा के वितरण पर रोक लगाने को सीएमओ कार्यालय को पत्र लिखा था।
विज्ञापन


जिला औषधि निरीक्षक दीपक कुमार ने अक्तूबर में महर्षि दयानंद अस्पताल के औषधि भंडार गृह से ड्यूरा जैसिक-500 (पैरासीटामोल) का नमूना लिया था। इसे जांच के लिए राजकीय विश्लेषक लखनऊ भेजा गया। जांच में ये दवा मानक पर खरी नहीं उतरी।
विज्ञापन


जिला औषधि निरीक्षक कार्यालय द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र लिखकर तत्काल दवा के वितरण पर रोक लगाने को कहा। जिसके बाद सीएमओ कार्यालय ने सभी एक लाख टेबलेट कंपनी को वापस भेजने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला औषधि निरीक्षक कार्यालय से हमें जो पत्र मिला था उसमें ड्यूरा जैसिक-500 (पैरासीटामोल) दवा को अधोमानक बताया गया। इस पर दवा को वापस कंपनी के लिए भेज दिया गया।
-डा. सज्जन कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ड्रग स्टोर मथुरा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed